एक्सप्लोरर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोवा सरकार की तारीफ की, कहा- हमारे विधायक आत्मविश्वास से भरे हैं

दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे जेपी नड्डा ने राज्य के प्रमोद सावंत की सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कोरोना के बावजूद गोवा ने विकास के लक्ष्यों को हासिल करना जारी रखा है.

JP Nadda Goa Visit: गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं. राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रमोद सावंत सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद गोवा ने सक्रिय दृष्टिकोण के साथ अपने विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना जारी रखा है. उन्होंने कहा कि गांवों का सौ फीसदी विद्युतीकरण, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी पर बहुत काम किया गया है. इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा.

हमारे विधायक आत्मविश्वास से भरे हैं- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, “पिछले साढ़े चार साल में कामकाज की बात करें तो गोवा बीजेपी ने 2017 से 2021 तक बड़ी छलांग लगाई है. मैं संतुष्ट हूं कि संरचनात्मक रूप से, यह ऐसी ताकत बन गई है जिसे हराना मुश्किल है. हमारे विधायक आशावादी और आत्मविश्वास से भरे हैं.”

'प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के मामले में गोवा नंबर वन'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की तारीफ करते हुए कहा, “नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के मामले में गोवा पहले नंबर पर है. ह्यूमन इंडेक्स में गोवा तीसरे नंबर पर है. आर्थिक गतिविधियों में भी गोवा सातवें से चौथे स्थान पर पहुंचा, ये प्रमोद सावंत के शासन में विकास का स्पष्ट निशानी है.”

बाढ़ को लेकर क्या बोले नड्डा?

जेपी नड्डा ने कहा, "यहां समाज के सभी वर्गों के साथ मेरी मुलाकात रही है. बाढ़ के कारण जो त्रासदी हुई है, उससे काफी नुकसान गोवा की जनता को हुआ है. बाढ़ में बचाव अभियान पर प्रमोद सावंत के साथ विस्तार में मेरी बात हुई है. बाढ़ के कारण जिन लोगों की जान गई है उनको मैं श्रद्धांजलि देता हूं."

इससे पहले उन्होंने पणजी में भगवान मंगेश मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना की. नड्डा के साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े और कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गाउड़े भी धार्मिक स्थल पर मौजूद रहे जो राज्य की राजधानी पणजी से करीब 20 किलोमीटर दूर मंगेशी गांव में स्थित है.

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने साइकिल पर छोले भटूरे बेचने वाले संजय राणा का किया जिक्र, जानें क्या है खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, कहा- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा'
PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, कहा- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा'
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget