एक्सप्लोरर

Coronavirus: कलबुर्गी में चार पत्रकार भी आइसोलेशन में रखे गए, मृतक के परिवार के साथ संपर्क का शक

कर्नाटक में तमाम सार्वजनिक जगहों को बंद रखा गया है, मॉल, मूवी थिएटर, पब्स, मैरिज हॉल जैसी सभी जगहों को बंद रखा गया है.

नई दिल्लीः कर्नाटक में तीन दिन पहले हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मृत्यु है. अब तक देश में दो लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवां दी है. व्यक्ति कर्नाटक के कलबुर्गी का रहने वाला था. राज्य सरकार ने बताया कि इस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था, जिस कारण उसका इलाज चल रहा था. मृत्यु पूर्व लिए गए उसके नमूनों की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है.

इतना ही नहीं अब सरकार को उसके अन्य कई लोगों को संपर्क में आने का भी शक है और यहीं कारण है कि कलबुर्गी में हाई अलर्ट रखा गया है. राज्य भर में तमाम कदम उठाए जा रहे हैं. उधर राज्य में सभी सार्वजनिक जगहों को बंद रखा गया है, मॉल, मूवी थिएटर, पब्स, मैरिज हॉल जैसी सभी जगहों को बंद रखा गया है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने ट्वीट किया कि इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने, उन्हें पृथक रखने और प्रोटोकॉल में शामिल अन्य कदम उठाए जा रहे हैं.

यह व्यक्ति साउदी से फरवरी 29 को लौटा था. वह पहले हैदराबाद पहुंचा था और फिर वहां से कलबुर्गी. मार्च 5 को कलबुर्गी के एक प्राइवेट अस्पताल के आउट पेशंट डिपार्टमेंट ने भर्ती किया गया. जिसके बाद वह कलबुर्गी के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया. जिसके बाद उसका परिवार किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने किसी और शहर के जाना चाहते थे.

जिसके बाद उसे हैदराबाद के केयर अस्पताल में के जाया गया. तेलंगाना सरकार ने यह भी बताया कि इस व्यक्ति को हैदराबाद के अस्पताल में भी ले जाया गया था जहां व्यक्ति की तबीयत लगातार बिगड़ती रही और यही कारण है कि वहां भी 36 लोगों की पहचान की गई है जो कि इस व्यक्ति के कॉन्टैक्ट में आए. व्यक्ति के सैंपल कलबुर्गी में टेस्टिंग के लिए 10 मार्च को लिए गए और बेंगलुरु लैब में कोरियर द्वारा भेजे गए. गुरुवार की सुबह सैंपल बेंगलुरु पहुंचे जहां रिजल्ट पॉजिटिव पाए गए.

व्यक्ति की मौत के बाद अब परिवार समेत अन सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है जो कि उस व्यक्ति के संपर्क में आए. यहां तक कि परिवार का इंटरव्यू करने पहुंचे चार पत्रकारों को भी अंदर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और तमाम टेस्ट किए जा रहे हैं.

उधर कोरोना से कलबुर्गी में हुई मौत के बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालु वार्षिक शरणाबावेश्वर रथ यात्रा में भाग लेने पहुंचे. बावजूद इसके कि पुलिस और सरकार ने लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से साफ मना किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget