एक्सप्लोरर

दीपिका चाहें कुछ बोलीं नहीं ,लेकिन उनका हमारे साथ खड़ा होना ही काफी है-JNU छात्र

रात करीब आठ बजे दीपिका, जेएनयू कैंपस पहुंचीं. दीपिका की मौजूदगी को छात्र सकारात्मक रूप से देख रहे हैं.

नई दिल्ली: जेएनयू में रविवार शाम हुई हिंसा के बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के साथ-साथ पूरा देश सदमे में हैं. फिल्म जगत भी इस से अछूता नहीं रहा है. कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपनी संवेदनाएं जेएनयू के साथ प्रकट की हैं. जिसमें अनिल कपूर, कबीर खान, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, जोया अख्तर के बाद अब सुपरस्टार दीपिका पादुकोण का भी नाम जुड़ गया है. रात करीब आठ बजे दीपिका, जेएनयू कैंपस पहुंचीं और छात्रों के बीच जा कर शांति से करीबन 10 मिनट तक खड़ी हो गईं. हालांकि इस दौरान वो कुछ नहीं बोलीं. उनसे कुछ कदम की दूरी पर जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और छात्र नेता कन्हैया कुमार  ''आजादी'' और '' जय भीम '' के नारे लगाते रहे.

दीपिका की मौजूदगी को छात्र सकारात्मक रूप से देख रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए जेएनयू में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई करने वाले शाहबाज ने बताया कि " दीपिका यहां आईं ये सम्मानजनक है. जेएनयू में हुई हिंसा की निंदा में उन्होंने अपनी मौजूदगी जाहिर की. वो बोलती तो अच्छा रहता."

वहीं इंग्लिश स्टडीज की छात्रा दिव्या ने बताया कि " दीपिका जेएनयू छात्रों के समर्थन में यह जानते हुए आईं कि इसका बुरा प्रभाव उनकी फिल्मों पर भी पड़ सकता है. वो बोलती तो बहुत अच्छा होता. दीपिका आईं इतना ही काफी है. वो हिंसा के विरोध में खड़ी हैं यह साफ है."

दीपिका के जेएनयू कैंपस में आने के कुछ समय बाद ही दिल्‍ली बीजेपी के प्रवक्‍ता तजिंदर पाल बग्‍गा ने ट्वीट कर दीपिका की फिल्‍मों का बहिष्‍कार करने की मांग की और देखते ही देखते ट्विटर पर '' बॉयकॉट छपाक '' ट्रेंड होने लगा. दरअसल दीपिका पादुकोण की फिल्म '' छपाक '' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है. जिसके रिलीज होने से पहले उसे बहिष्कार करने कि अपील तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने लगी है. कुछ छात्रों का यह भी कहना है, '' हो सकता है दीपिका फिल्म के प्रमोशन के लिए आई हों लेकिन हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारा मानना है कि हिंसा के विरूद्ध खड़े होने के लिए हिम्मत का होना बहुत जरूरी है. दीपिका ने साहस का परिचय दिया है.''

बता दें कि जेएनयू में 5 जनवरी की शाम नकाबपोश लोगों ने करीबन चार हॉस्टल में घुस कर हमला किया था. इस हिंसा में जेएनयू एसयू की अध्यक्ष आयशी घोष के अलावा कई छात्र , छात्राएं और प्रोफेसर भी बुरी तरह घायल हुए थे.

ये भी पढ़ें-

इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने दागी एक दर्जन मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'ऑल इज वेल'

जावेद अख्तर का आइशी छोष के खिलाफ FIR पर तंज- देश प्रेमी लोहे की छड़ से कैसे अपने सर को बचा सकती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget