एक्सप्लोरर

जेएनयू में देश-विरोधी नारेबाजी के मामले में कन्हैया कुमार पर जुर्माना बरकरार

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और छात्र नेता उमर खालिद के खिलाफ कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी के आरोप में केस दर्ज है. फरवरी 2016 के इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है.

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में करीब दो साल पहले लगे कथित देश विरोधी नारों के मामले में उमर खालिद का निष्कासन और कन्हैया कुमार पर जुर्माना बरकरार रहेगा. जेएनयू की उच्चस्तरीय जांच समिति ने यूनिवर्सिटी परिसर में नौ फरवरी 2016 की घटना पर उमर खालिद के निष्कासन, कन्हैया कुमार पर जुर्माने को बरकरार रखा है.

जेएनयू पैनल ने अफजल गुरू को फांसी देने के खिलाफ परिसर में एक कार्यक्रम के मामले में 2016 में खालिद और दो अन्य छात्रों के निष्कासन और छात्रसंघ के तत्कालीन अध्यक्ष कन्हैया पर 10,000 रूपये का जुर्माना लगाया था. उस दिन कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारेबाजी हुई थी.

पांच सदस्यीय पैनल ने अनुशासनात्मक नियमों के उल्लंघन के लिए 13 अन्य छात्रों पर जुर्माना भी लगाया था. इसके बाद छात्रों ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रूख किया था. अदालत ने यूनिवर्सिटी को पैनल के फैसले की समीक्षा के लिए मामला अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष रखने का निर्देश दिया था. सूत्रों के मुताबिक खालिद और कन्हैया के मामले में पैनल ने अपना फैसला बरकरार रखा.

आपको बता दें कि जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और छात्र नेता उमर खालिद के खिलाफ कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी के आरोप में केस दर्ज है. फरवरी 2016 के इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने नारेबाजी के मामले में कन्हैया और खालिद को गिरफ्तार किया था. बाद में दिल्ली की अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की छात्र इकाई एबीवीपी का दावा है कि कन्हैया और उमर खालिद ने नारेबाजी की. वहीं दोनों छात्र नेता आरोपों से इनकार करते रहे हैं. कन्हैया और उमर ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब देश से जुड़ा मामला है तो वह कोर्ट में चार्जशीट क्यों नहीं दाखिल कर रही है? देशद्रोह का आरोप लगने के बाद जेएनयू प्रशासन ने उमर खालिद को यूनिवर्सिटी से निलंबित कर दिया था वहीं कन्हैया कुमार पर जुर्माना लगाया था.

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला ट्विटर ट्रोल गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget