एक्सप्लोरर

Exclusive: 'इनका इलाज हम करेंगें', BJP ने लगाए सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तो बोले JMM महासचिव

JMM On BJP: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर निशाना साघते हुए कहा कि राजनीतिक बदले की भावना के तहत सब किया जा रहा है.

JMM On BJP: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले को लेकर सोमवार (29 जनवरी) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचा. जांच एजेंसी की टीम कई घंटो तक यहां डेरा डाले रही. वहीं बीजेपी ने हेमंत सोरेन को लापता घोषित कर तलाश करने वालों को इनाम देने की घोषणा की. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य  ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पलटवार किया. 

जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रेबीज का इलाज होता है. इनका (बीजेपी) इलाज हम करेंगें. इनके पास कोई सबूत नहीं है. राजनीतिक तौर पर ये हमसे मुकाबला नहीं कर सकते. आप जब मुक़ाबला नहीं कर सकते तो केवल आपके पास भ्रम की स्थिति फैलाने का रास्ता बचता है.

बीजेपी का दावा कल्पना सोरेन को CM बनाने की तैयारी है?—
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी तमन्ना है कि विधायक दल की बैठक में निशिकांत दुबे आ जाए. सीएम की कोई वैकेंसी नहीं है. हमारी सरकार है और 2024 में फिर से सरकार आएगी. इस कारण हमें चिंतित होने की ज़रूरत नहीं

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर क्या कहा?
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि क्यों गिरफ्तारी होगी सवाल ये है. क्या आधार है गिरफ्तारी का? चीजों को गलत नजरिए से पेश किया जा रहा है. ये चुनावी साल है. राज्य का बहुत महत्वपूर्ण काल होता है जब बजट पेश करना होता है. इस 9 फरवरी से बजट सत्र शुरू होना है, जो 29 फरवरी तक चलेगा. पूरा राज्य इस बजट से चलेगा. इस समय पर आप जिस तरह से जो स्थितियां पैदा कर रहे हैं ये हम समझते हैं, लेकिन हम घबराने वालों में से नहीं है. हम कानूनी तरीके से भी आगे बढ़ रहे हैं. 

विधायक दल की बैठक में क्या तय होने जा रहा है? 
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इसको लेकर रणनीति अभी हम शेयर नहीं कर सकते. विधायक दल की औपचारिक बैठक होती रहती है. आज संयुक्त गठबंधन की बैठक होगी. राज्य में जो स्थिति है और राष्ट्रीय तौर पर जो स्थिति है सब पर चर्चा होगी. 

36 लाख बरामद होने के सवाल पर भट्टाचार्य ने कहा कि वो किसका पैसा था? आप किसी के यहां घुस जाओ और चाहे घर का मालिक रहे या ना रहे. आप कुछ भी बोल देंगे तो 36 लाख क्या 36 हज़ार करोड़ रुपये भी तो हो सकता था. 

राज्यपाल को लेकर क्या कहा?
राज्यपाल के राज्य की स्थिति ठीक नही के बयान पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उनको सोचना चाहिए. वो अभिभावक हैं, लेकिन उनकी भी एक सीमा है और राजनीतिक दल की भी एक सीमा होती है. राज्यपाल को बताना पड़ेगा क्या उनके पास किधर से भी कोई जानकारी है. हमारे गृह विभाग की तरफ से क्या उनसे कुछ कहा गया है? क्या हमारे जिला प्रशासन की तरफ से कुछ कहा गया है? हम राज्यपाल का सम्मान करते हैं. 9 तारीख़ को यही राजपाल जब बजट सत्र में अपना अभिभाषण पढ़ेंगे तो हमारी सरकार की तारीफ करते नज़र आएंगे.

ये भी पढ़ें- Chandigarh Mayor Election Result: 4 वोट से जीती BJP, 8 वोट हुए रद्द... चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP के साथ किस तरह हुआ 'खेला'?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget