एक्सप्लोरर

कुपवाड़ा में 48 घंटे से जारी मुठभेड़ खत्म, सेना के तीन जवान और दो पुलिसकर्मी शहीद, पांच आतंकवादी ढेर

क मस्जिद में छिपे आतंकवादियों ने जंगल की तरफ भागना शुरू कर दिया लेकिन सुरक्षा बलों ने कल उनमें से चार को मार गिराया. अधिकारियों ने कहा कि ऊंचाई पर जाकर छिपा और सुरक्षाबलों पर गोली चलाने वाला पांचवां आतंकवादी आज शाम मारा गया.

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा के घने जंगलों में करीब 48 घंटे से जारी मुठभेड़ आज खत्म हो गई. इसमें सेना के तीन जवान और दो पुलिसकर्मियों सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये जबकि पांच आतंकवादी मारे गये. घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक पुलिस दल द्वारा आतंकवादियों के एक समूह को रोके जाने के बाद नियंत्रण रेखा से करीब आठ किलोमीटर दूर हलमतपुरा क्षेत्र में मुठभेड़ हुई. कुपवाड़ा पुलिस और सेना, प्रांतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया.

मुठभेड़ ने नियंत्रण रेखा पर सेना की निगरानी में कमी को रेखांकित किया क्योंकि आतंकवादियों का समूह शामसाबरी पर्वतीय श्रंखला के दो रिज को पार करके करीब आठ किलोमीटर तक अंदर घुस आया. अधिकारियों ने कहा कि नियंत्रण रेखा पार करने के बाद आतंकवादी घाटी में मौजूद अपने साथियों से मिले और उन्हें कुपवाड़ा की तरफ जाते वक्त पुलिसकर्मियों ने देख लिया.

एक मस्जिद में छिपे आतंकवादियों ने जंगल की तरफ भागना शुरू कर दिया लेकिन सुरक्षा बलों ने कल उनमें से चार को मार गिराया. अधिकारियों ने कहा कि ऊंचाई पर जाकर छिपा और सुरक्षाबलों पर गोली चलाने वाला पांचवां आतंकवादी आज शाम मारा गया.

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये और माना जा रहा है कि सभी विदेशी आतंकवादी हैं और वे नियंत्रण रेखा में हाल में घुसपैठ करने वाले समूह में शामिल थे. प्रवक्ता ने कहा कि दो पुलिसकर्मी दीपक थुसू और एसपीओ मोहम्मद यूसुफ तथा सेनाकर्मी सिपाही अशरफ राठर तथा नायक रंजीत खोलका शहीद हो गये. उन्होंने कहा कि इससे पहले गोलीबारी में एसपीओ जावेद अहमद घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget