जम्मू-कश्मीर में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमले की थी साजिश, जांच के लिए बनिहाल पहुंची NIA
बताया जा रहा है कि आतंकी जो कार लेकर आय़ा था उसमें आईईडी फिट नहीं हो पाया था. बनिहाल के पास जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था, उसी वक्त एक कार में धमाका हुआ.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की कोशिश नाकाम हो गई है. जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आतंकी सीआरपीएफ पर पुलवामा जैसा आतंकी हमला करना चाहते थे. सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने फिदायीन हमले की साजिश रची थी, लेकिन फिदायीन आतंकी धमाके से पहले ही भाग गया था. जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ की बस को सैंट्रो कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद धमाका हुआ था. बस को मामूली नुकसान पहुंचा है.
बताया जा रहा है कि आतंकी जो कार लेकर आय़ा था उसमें आईईडी फिट नहीं हो पाया था. बनिहाल के पास जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था, उसी वक्त एक कार में धमाका हुआ. हालांकि इस घटना की जांच के लिए एनआईए की टीम बनिहाल पहुंच गई है और तहकीकात जारी है.
BREAKING: जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ पर पुलवामा आतंकी हमले जैसी कोशिश नाकाम, धमाके से पहले ही आतंकी भाग गया. जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ की बस को कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद धमाका हुआ था.https://t.co/EHYJ1pjZqJ pic.twitter.com/YVToVAznQw
— ABP न्यूज़ हिंदी (@abpnewshindi) March 30, 2019
सूत्रों के मुताबिक, कार सीआरपीएफ के काफिले के साथ चल रही थी. ध्यान रहे कि सुरक्षाबलों के काफिले के साथ किसी आम नागरिक के कार ले जाने की अनुमति नहीं है. पुलवामा हमले के बाद जारी हुई एसओपी के मुताबिक सुरक्षा बलों की मूवमेंट के दौरान किसी आम वाहन का हाईवे पर चलना वर्जित किया गया था.
आपको बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी कार को सीआरपीएफ के काफीले में शामिल एक बस से टकरा दिया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.
यह भी पढ़ें-Bihar Board (BSEB) Result 2019: बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस बार 79.76 फीसदी बच्चे पास
गांधीनगर सीट से अमित शाह ने नामांकन दाखिल किया, राजनाथ सिंह, उद्धव ठाकरे भी रहे मौजूदमोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे खराब खाने की शिकायत करने वाले BSF से बर्खास्त तेज बहादुर
वीडियो देखें-























