एक्सप्लोरर

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला के विधायक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- 15 दिनों में किसानों के मुद्दे हल करे नहीं तो...

दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि स्थिति ऐसी आ चुकी है कि लोग हमें अपने गांव में घुसने नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी को फैसला लेना चाहिए.

नई दिल्ली: हरियाणा में आज कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. इस बीच जेजेपी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि 15 दिनों में किसानों के मुद्दे का हल कर देना चाहिए नहीं तो फिर हमें अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति आ गई है कि लोग हमें अपने गांवों में घुसने नहीं दे रहे हैं. हमें खुद को बचाने के लिए सुरक्षा कवच की जरूरत है.

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि अगर उनके एक वोट से सरकार गिर जाती है तो वे आज ही ऐसा कर देंगे. इससे क्या संदेश जाएगा? उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी को इसपर फैसला लेना चाहिए. बता दें कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार है.

गौरतलब है कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार के विरुद्ध बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लाएगी और इसके मद्देनजर पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने सदस्यों को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है. हरियाणा सरकार के मंत्री और बीजेपी के मुख्य सचेतक कंवर पाल ने कहा, “हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता विधायक दल के सभी सदस्यों से 10 मार्च को सदन में लगातार उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाता है.”

व्हिप जारी करते हुए उन्होंने कहा, “नेतृत्व की अनुमति के बिना वह सदन से बाहर न जाएं. चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा होगी. सदस्यों से अनुरोध है कि वे मतविभाजन और मतदान के समय उपस्थित रहें.” बीजेपी के सहयोगी दल जेजेपी ने भी अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है.

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं मुख्य सचेतक बी बी बत्रा ने कहा, “कांग्रेस विधायक दल, हरियाणा के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि सदन में सरकार के विरुद्ध 10 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा.“ उन्होंने कहा, “मैं व्हिप जारी करता हूं कि आप अनिवार्य रूप से 10 मार्च को सुबह 10 बजे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान का समर्थन करें. सदस्यों से अनुरोध है कि वे सीएलपी नेता से अनुमति लिए बिना सदन से बाहर न जाएं.”

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं और वर्तमान में 88 सदस्य हैं. उनमें से बीजेपी के 40, जेजेपी के 10 और कांग्रेस के 30 सदस्य हैं. सात निर्दलियों में से पांच सरकार को समर्थन दे रहे हैं. इसके अलावा एक सदस्य हरियाणा लोकहित पार्टी का है और वह भी सरकार के समर्थन में है.

इस राज्य की गलती से बीजेपी ने ली सीख और त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम पद से हटाया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget