एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद का बड़ा बयान, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी के लिए जनसंख्या को बताया जिम्मेदार

जितिन प्रसाद ने कहा कि जो चीजें देश के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं वो ही महत्वपूर्ण हैं. जनसंख्या नियंत्रण देश के लिए बेहद अहम है और इस पर कानून बनाया जाना चाहिए. सबसे पहले राष्ट्र आता है. लोग और पार्टियां उसके बाद आते हैं. लिहाजा राष्ट्रीय हित में हम सबको राजनीति से ऊपर उठकर मिलकर काम करना चाहिए.

नई दिल्लीः जहां एक ओर केंद्र की मोदी सरकार अर्थव्यवस्था में दिख रही मंदी के लिए विपक्ष की आलोचनाओं का शिकार है वहीं ऐसे में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद की तरफ से आया एक बयान सरकार को राहत दे सकता है. कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा है कि देश में आर्थिक मंदी के लिए जनसंख्या जिम्मेदार है. उन्होंने बढ़ती हुई बेरोजगारी के लिए भी जनसंख्या को जिम्मेदार ठहराया है.

जितिन प्रसाद ने बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था में मंदी के लिए जनसंख्या को जिम्मेदार बताते हुए जनसंख्या रोक के लिए कानून की मांग भी की. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर राष्ट्रव्यापी चर्चा होनी चाहिए और इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए. अगर देश को आगे बढ़ना है तो इसके लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे. मैं सरकार से मांग करता हूं कि इसके लिए जिस भी कानून को लाने की जरूरत पड़े, सरकार को उसे लाना चाहिए.

उन्होंने ये भी कहा कि अर्थव्यवस्था डूब रही है और बेरोजगारी बढ़ रही है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जनसंख्या को नियंत्रण में नहीं किया गया. भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या के चलते पर्यावरण पर असर, जल संकट, प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ा. लिहाजा राष्ट्रीय हित में ये जरूरी है कि हम सबको राजनीति से ऊपर उठकर मिलकर काम करना चाहिए.

जितिन प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले राष्ट्र आता है. लोग और पार्टियां उसके बाद आते हैं. जो चीजें देश के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं वो ही महत्वपूर्ण हैं. जनसंख्या नियंत्रण देश के लिए बेहद अहम है और इस पर कानून बनाया जाना चाहिए. जनता भी देश की बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण चाहती है. कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए पहले कोशिश की है और आज हमें फिर कोशिशों की जरूरत है. बेतहाशा बढ़ी जनसंख्या आने वाली पीढ़ियों पर असर डालेगी. मैंने जमीनी तौर पर लोगों से बात की है और लोग इस पक्ष में हैं कि जनसंख्या पर नियंत्रण किया जाना चाहिए.

बता दें कि इस समय सरकार चारों ओर से आर्थिक मंदी पर आलोचनाओं से घिरी हुई है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा है कि मोदी सरकार के किए गए नोटबंदी और जीएसटी के फैसलों से देश मंदी के जाल में फंसा है. लिहाजा मोदी सरकार की नीतियों की जगह कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद का जनसंख्या को आर्थिक मंदी का कारण बताना मोदी सरकार के लिए थोड़ी राहत लेकर आ सकता है.

ये भी पढ़ें

ये 9 बड़े बदलाव आज से हो रहे लागू, रेल टिकट होगा महंगा-ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी

नितिन गडकरी का अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल, कहा-जहां सरकार हाथ लगाती है वहां होता है सत्यानाश

चांद पर भारत का परचम फहराने की ओर अग्रसर चंद्रयान-2, आज करेगा पांचवीं कक्षा में प्रवे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget