एक्सप्लोरर

झारखंड में आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान जारी, बड़े-बड़े दिग्गजों की किस्मत दांव पर

झारखंड के 8 जिलों की 16 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है. 23 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे.

रांची: झारखंड में पांचवें और अंतिम चरण के लिए मतदान किया जा रहा है. इस बार 16 सीटों पर कुल 236 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद होगा. प्रदेश की राजनीति में ये 16 सीटें बहुत अहम मानी जाती हैं. इसमे दुमका सीट ज्यादा महत्वपूर्ण है जहां जेएमएम के मुखिया हेंमत सोरेन का मुकाबला बीजेपी सरकार में मंत्री लुइस मरांडी से हो रहा है.

झारखंड के 8 जिलों की 16 सीटों के करीब 40 लाख मतदाता हैं. जिनमें से 20 लाख 49 हजार पुरुष और 19 लाख 55 हजार महिला मतदाता शामिल हैं. इस चरण में कुल 5389 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 1717 बूथ अतिसंवेदनशील और 1973 बूथ संवेदनशील की श्रेणी में आते हैं. कुल 16 विधानसभा की सीटों में से 11 सीटों पर मतदान का समय 7 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक है जबकि नक्सल प्रभावित 5 सीटों की बात करें तो मतदान दोपहर तीन बजे तक ही रखा गया है. इनकी सुरक्षा के लिए कुल 41 हजार के जवान लगाए गए हैं.

16 सीटों पर हो रहे मतदान में से दुमका की सीट सबसे ज्यादा अहम माने जा रही है. दुमका की सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने बीजेपी सरकार की मंत्री लुइस मरांडी चुनावी मैदान में हैं. प्रदेश की राजनीति में ये 16 सीटें कितनी महत्वपूर्ण हैं इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पूरे चुनाव में लगभग गायब रहने वाली कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भी संताल के पाकुड़ जिले में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रैली की. इतना ही नहीं बीजेपी की तरफ से भी इस चरण में एड़ी से चोटी का जोर लगाया गया.

बीजेपी के ज्यादातर बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इन 16 सीटों पर ताबड़तोड़ रैलियां और जनसपंर्क किया. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लोकप्रिय नेता बाबुल सुप्रियो ने आखिरी समय तक मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

इतना ही नहीं ये 16 सीटें इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहीं से झारखंड की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी, मंत्री लुईस मरांडी और रणधीर सिंह  जैसे बड़े नेता भी मैदान में हैं. झारखंड की 81 सीटों पर इस बार कुल 1216 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है. प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे.

ये भी पढ़ें

CAA Protest: ओवैसी का एलान, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को पूरा समर्थन, अगर हिंसा हुई तो हट जाउंगा पीछे

CAA:रजनीकांत ने किया ऐसा ट्वीट, #ShameOnYouSanghiRajini ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget