एक्सप्लोरर

'10 साल में 740 विधायक और सांसद हुए BJP में शामिल, कांग्रेस मुक्त का नारा देने वाली पार्टी बनी कांग्रेस युक्त,' JMM का दावा

JMM On BJP: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया कि पिछले 10 सालों में 740 विधायकों व सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है. पार्टी ने कहा है कि BJP आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं चाहती.

JMM Attack On BJP: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार (19 फरवरी) को दावा किया कि बीते 10 साल में ऐसे कम से कम 740 विधायक और सांसद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए हैं, जिनके खिलाफ केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे.

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए झामुमो ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने यह कहावत अपना ली है कि ‘मेरी बात मानो या अपना रास्ता लो’. जेएमएम ने कहा कि झारखंड इसकी बेहतरीन मिसाल है. पत्रकारों से बात करते हुए झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि 2014 से 2024 तक देश ने कई अजीब चीजें देखी हैं, जिनमें क्या खाना, पहनना, पढ़ना और क्या सुनना है, यह भी शामिल है.

'तो क्या BJP में हर कोई साफ सुथरा है?'

भट्टाचार्य ने कहा, “ उनके (बीजेपी के) अनुसार, विपक्ष में हर कोई भ्रष्ट है, जबकि बीजेपी में हर कोई साफ-सुथरा है. उन्होंने कहा है कि जो लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं, वे देशद्रोही हैं.” झामुमो नेता ने दावा किया, 'पिछले 10 वर्ष में 740 विधायक और सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर कांग्रेस से हैं और इन पर बीजेपी ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. ये लोग अब उनके पसंदीदा हैं.'

'अब कांग्रेस युक्त बीजेपी है'

बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी ने कभी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिया था और अब वह ‘कांग्रेस युक्त बीजेपी’ है. झामुमो नेता ने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि उनके लिए आदिवासियों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है जबकि वे आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं. भट्टाचार्य ने कहा कि अगर आदिवासी मुख्यमंत्री होगा तो उसका स्थान जेल में होगा.

बता दें कि झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेना की जमीन खरीद फरोख्त में धांधली मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में फिलहाल ईडी के हाथों गिरफ्तार हैं और जेल में बंद हैं. उनकी जगह चंपई सोरेन सूबे के नए मुख्यमंत्री बने हैं.

ये भी पढ़ें:मिश्रिख लोकसभा सीट में रिश्तेदारों की लड़ाई कराएंगे अखिलेश! बीजेपी सांसद के खिलाफ उनके करीबी को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget