एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन जांच में नहीं कर रहे सहयोग, ED ने लगाया आरोप, PMLA कोर्ट ने 3 द‍िन बढ़ाई र‍िमांड

Hemant Soren Case: झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को कथ‍ित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था.

ED On Hemant Soren: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार (12 फरवरी) को आरोप लगाया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक भूखंड के स्‍वाम‍ित्‍व से जुड़े कथ‍ित मनी लॉन्‍ड्र‍िंग मामले की जांच में ब‍िल्‍कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं. ईडी ने कोर्ट को अवगत कराते हुए कहा कि एजेंसी सोरेन और अन्‍य लोगों के ख‍िलाफ जांच कर रही है. झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा के नेता सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था.

एचटी र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, प्रवर्तन एजेंसी का आरोप है क‍ि पूर्व सीएम सोरेन ने कथित तौर पर जो जमीन अधि‍ग्रहण की है उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है. इसके चलते ईडी ने पीएमएलए कोर्ट से सोरेन की 4 दिन की रिमांड और मांगी थी. ईडी की मांग पर कोर्ट ने सोरेन की रिमांड 3 दिन के लिए बढ़ा दी है. 
 
ईडी ने कोर्ट को क्या बताया?

ईडी ने कोर्ट को बताया कि सोरेन और उनके कथित करीबी सहयोगी बिनोद सिंह के बीच व्हाट्सएप पर चैट‍िंग हुई. इस दौरान एक बैंक्वेट हॉल की ड‍िटेल द‍िखाई गई. इस बैंक्‍वेट हॉल का न‍िर्माण रांची के बरगाई इलाके की 8.5 एकड़ जमीन पर करने का प्रस्‍ताव था. ईडी का आरोप है कि यह सोरेन की ओर से कथ‍ित तौर पर अवैध तरीके से अध‍िग्रहण और स्वामित्व वाली अचल संपत्ति है. 

जानकारी छिपा रहे हेमंत सोरेन- ईडी

ईडी ने आरोप लगाया क‍ि सोरेन प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी छुपाने के लिए व्हाट्सएप चैट पर हस्ताक्षर करने और उसको स्वीकार करने से भी इनकार कर रहे हैं. ईडी ने आगे कहा क‍ि पूर्व मुख्यमंत्री का बिनोद सिंह के साथ उनके व्हाट्सएप चैट से सामना कराया जा रहा है. इनमें अचल-संपत्तियों से जुड़ी सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल है.  

ईडी ने हलफनामे में कोर्ट में यह भी बताया है क‍ि 6 अप्रैल 2021 को हेमंत सोरेन की ओर से प्रस्तावित बैंक्वेट का मैप या योजना साझा की गई थी. प्रस्तावित बैंक्वेट हॉल उस 8.5 एकड़ जमीन से मेल खाता है, जिसे हेमंत सोरेन ने कथ‍ित तौर पर अवैध रूप से अधिग्रहित किया है.  
 
यह भी पढ़ें: बीजेपी में जाने के सवाल पर चव्हाण ने किया प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget