एक्सप्लोरर

झारखंड में रोका गया राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर, ATC से नहीं मिली उड़ान भरने की मंजूरी

Jharkhand Election 2024: कांग्रेस का आरोप है कि काफी देर से राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई. पार्टी ने कहा कि जानबूझकर क्लीयरेंस नहीं दिया जा रहा है.

झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर शुक्रवार (15 नवंबर 2024) को रोक दिया गया है. बताया जा रहा है कि क्लीयरेंस नहीं मिलने की वजह से राहुल के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई. राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को महागामा में रोका गया है.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल के हेलिकॉप्टर को करीब पौने घंटे तक रोका गया. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भी आज झारखंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं. उनकी चकाई में जनसभा है. इसी वजह से राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली. 

राहुल गांधी ने झारखंड में क्या कहा?

गोड्डा के मेहरमा में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,  "नरेंद्र मोदी अरबपतियों की कठपुतली हैं. जो अरबपति कहते हैं- नरेंद्र मोदी वही करते हैं. मोदी जी ने गरीबों का पैसा छीनकर, अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ किया है. महाराष्ट्र में धारावी की 1 लाख करोड़ रुपए की जमीन भी अडानी को सौंपी जा रही है. सच्चाई ये है कि- महाराष्ट्र में हमारी सरकार को जमीन हथियाने के लिए ही गिराया गया है."

राहुल गांधी ने कहा, "हमारे सामने विचारधारा की लड़ाई है. कांग्रेस पार्टी के लोग और INDIA गठबंधन संविधान को बचाने का काम कर रहे हैं. वहीं BJP-RSS, अंबेडकर जी के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी कहते हैं- राहुल गांधी 'लाल किताब' दिखा रहा है. मोदी जी, इस किताब का रंग जरूरी नहीं है, इसमें जो लिखा है, वो जरूरी है. अगर आपने इसे पढ़ा होता, तो आप लोगों में नफरत नहीं फैलाते, सबको एक दूसरे से नहीं लड़ाते. हमारे संविधान में भारत की आत्मा है,  देश का इतिहास है,  दलितों का सम्मान है,  पिछड़ों की भागीदारी है, किसानों-मजदूरों के सपने हैं फिर भी BJP-RSS के लोग इसे मिटाना चाहते हैं, लेकिन दुनिया की कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती. 

झारखंड के लिए INDIA गठबंधन की 7 'गारंटी'

INDIA गठबंधन ने झारखंड के लिए आगामी चुनावों में सात गारंटी की घोषणा की है, जिनमें 1932 खतियान आधारित स्थानीयता नीति लागू करना, सरना धर्म कोड को मान्यता देना, और महिलाओं को ₹2,500 की सम्मान राशि शामिल हैं. इसके अलावा, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देते हुए ST, SC, और OBC समुदायों के लिए क्रमशः 28%, 12% और 27% आरक्षण की गारंटी दी गई है. गठबंधन ने ₹450 में गैस सिलेंडर, हर व्यक्ति को 7 किलो राशन, 10 लाख नौकरियां, ₹15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा और सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का वादा किया है. किसानों के लिए धान की MSP ₹3,200 करने और अन्य कृषि उत्पादों की MSP में 50% तक वृद्धि का भी आश्वासन दिया गया है. गठबंधन का मानना है कि ये गारंटियां झारखंड के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक प्रगति के नए अवसर प्रदान करेंगी.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget