एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमण को लेकर बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, कहा-सभी के सहयोग से जीतेंगे जंग 

झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 50 हजार के करीब पहुंच रहा है. वहीं राज्य में अभी तक कुल 45 लाख 45 हजार से ज्यादा कोरोना डोज दी जा चुकी हैं. वहीं सीएम हेमंत सोरेन का कहना है कि सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को जीत जाएंगे.

रांचीः देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा धीरे-धीरे 3 करोड़ के पास पहुंच रहा है. वहीं दूसरी लहर के थमने के बीच कुछ राज्यों को कोरोना वैक्सीन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि राज्य में सरकार कोविड के खिलाफ संघर्ष में जुटी हुई है और सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ चल रही जंग को जीतेंगे.

सभी के सहयोग से जीतेंगे कोरोना से जंगः सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कोविड के खिलाफ जंग जारी है और सरकार की ओर से कोरोना महामारी की रोकथाम, बचाव और संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में सरकार को विभिन्न संगठनों और राज्यवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है और सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जारी जंग को उनकी सरकार जीतेगी.

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सोरेन को आईसीआईसीआई बैंक की सीएसआर इकाई- आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओऱ से कोविड से संबंधित चिकित्सिकीय उपकरण सौंपे गए. मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन का शुक्रिया अदा किया.

झारखंड में दी गई 45 लाख से ज्यादा डोज

उन्होंने कहा, ‘‘सभी के सहयोग से हम निश्चित तौर पर कोरोना महामारी पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे.’’ आईसीआईसीआई बैंक के आईसीआईसीआई फाउंडेशन के द्वारा मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एक एंबुलेंस, 73 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सात वेंटिलेटर समेत अन्य उपकरण दिए.

बता दें कि झारखंड में अभी तक कुल 3 लाख 40 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. जिसमें से 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. वहीं राज्य में अभी तक कुल 45 लाख 45 हजार 540 कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं. इसमें 38 लाख 2 हजार 739 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 7 लाख 42 हजार 801 लोगों को दूसरी डोज दी गई है.

 

इसे भी पढ़ेंः
भारत में अभी बच्चों और 18 साल से ऊपर वालों के लिए कितनी वैक्सीन पर चल रहा है काम? PM मोदी ने देश को बताया

 

 

PM के फ्री वैक्सीन देने के एलान पर मनीष सिसोदिया बोले- सुप्रीम कोर्ट का आभार...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget