एक्सप्लोरर

जेट एयरवेज में बकाया नहीं मिलने पर पायलट नाराज, काम नहीं करने की दी चेतावनी

विमानन कंपनी जेट एयरवेज में पायलटों को बकाया राशि नहीं मिलने पर परेशानी बढ़ती जा रही है. पायलटों ने अब कंपनी को अल्टीमेटम देते हुए 30 नवंबर से पहले बकाए राशि के भुगतान की चेतावनी दी है. ऐसा नहीं होने पर उन्होंने अतिरिक्त काम नहीं करने की धमकी दी है.

मुंबई: जेट एयरवेज के पायलटों ने सैलरी नहीं मिलने पर अतिरिक्त काम नहीं करने की चेतावनी दी है. पायलटों ने कहा है कि उनके बकाया सैलरी का भुगतान 30 नवंबर तक नहीं किया गया, तो वे अगले महीने से अतिरिक्त ड्यूटी नहीं करेंगे. इस खबर की जानकारी एयरलाइन के सूत्रों ने सोमवार को दी. सूत्रों के अनुसार पायलटों की सैलरी पर नरम रुख रखने वाले एयरलाइन के घरेलू पायलट निकाय कंपनी की मौजूदा वित्तीय हालत पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को बैठक कर सकती है. नरेश गोयल की नियंत्रण वाली यह कंपनी लगातार पिछली तीन तिमाही से घाटे में चल रही है और अपने कुछ कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय से नहीं कर रही है. इसी कारण पायलटों की सैलरी का विवाद गहराता जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, ‘‘पायलटों ने फैसला किया है कि यदि उनका सारा बकाया वेतन 30 नवंबर तक नहीं दिया जाता है तो वे एक दिसंबर से कोई अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे और बस रोस्टर का ही पालन करेंगे. इस फैसले से प्रबंधन को मौखिक रुप से अवगत करा दिया गया है.’’ वहीं, इस मामले पर जेट एयरवेज ने कहा है कि वह अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे (वेतन बकाये) को हल किया जा रहा है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि एयरलाइन ने सितंबर के वेतन का 75 फीसदी इन कर्मचारियों को भुगतान कर दिया है. नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के अभियंताओं, वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों के साथ ही करीब 1600 पायलटों को सितंबर की तनख्वाह के 50 फीसद हिस्से का ही भुगतान किया गया है. उन्हें सितंबर की आधी तनख्वाह और अक्टूबर की पूरी तनख्वाह मिलनी बाकी है. सैलरी नहीं मिलने से कंपनी के पायलट नाराज चल रहे हैं. यह भी पढ़ें- सरकार-RBI में टला टकराव, मामला सुलझाने के लिए बनेगी समिति दिल्ली में हुई पांच हजार शादियां, शहर में लगा भारी जाम, घंटो फंसे रहे लोग देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget