एक्सप्लोरर

आमने-सामने केजरीवाल और नीतीश, टूट सकती है दोस्ती!

नई दिल्ली: नीतीश और केजरीवाल की दोस्ती पर सियासी बादल मंडराने लगे हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस साल अप्रैल में होने वाले दिल्ली नगर निगम के चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं, इन चुनावों में ख़ुद नीतीश कुमार भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे. पार्टी के प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है. इसी के बाद से केजरीवाल औऱ नीतीश कुमार की दोस्ती टूटने की आंशंका जताई जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक़ जेडीयु निगर निगम की सभी 272 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इनमें उत्तर और दक्षिणी नगर निगम में 104 - 104 सीटें हैं जबकि पूर्वी नगर निगम में 64 सीटें हैं. इनमें से कई सीटें या वॉर्ड ऐसी हैं जहां बिहार और पूर्वांचल वोटरों की अच्छी ख़ासी तादाद है. जेडीयू न्हीं सीटों पर फोकस करेगी.

पार्टी की योजना है कि नीतीश कुमार से ऐसी ही सीटों पर प्रचार करवाय़ा जाए ताक़ि इन वोटरों को अपनी तरफ़ ख़ींचा जा सके. हालांकि के सी त्यागी का कहना है कि नीतीश किन किन इलाक़ों में प्रचार करेंगे ये बाद में तय किया जाएगा लेकिन समझा जा रहा है कि नीतीश ज़्यादातर बाहरी दिल्ली के उन इलाक़ों में प्रचार करेंगे जहां बिहार के लोगों की संख्या अधिक है.

नगर निगम चुनाव लड़ने के पीछे पार्टी की मंशा बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अपना विस्तार भी है. पिछले महीने हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी इस पर चर्चा की गई थी.

दिल्ली में पार्टी बिहार और पूर्वांचल के लोगों की समस्याओं को अपना प्रमुख मुद्दा बनाएगी. पार्टी का मानना है कि पिछले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के तक़रीबन एक दर्जन प्रत्याशी पूर्वांचल के थे और उन चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक सफ़लता के पीछे ये एक बड़ा कारण था. लेकिन सत्ता में आने के बाद बिहारियों की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं. जेडीयू के मुताबिक़ अनाधिकृत कॉलोनियों की हालत आज भी वैसी ही बनी हुई है जैसी पहले थी.

बिहार में शराबबंदी की सफ़लता को भी पार्टी बड़ा मुद्दा बनाना चाहती है. नीतीश कुमार बिहार में लागू शराबबंदी को देशभर में लागू करने की मांग करते रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के पुराने सहयोगी रहे योगेंद्र यादव पहले से ही केजरीवाल पर दिल्ली में बड़ी संख्या में शराब की दुकान खोलने का आरोप लगा रहे हैं. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ पार्टी ने प्राथमिक तौर पर इस मुद्दे के लिए एक नारा भी बनाया है ' दिल्ली में सांसी और सट्टा बंद करो '. दिल्ली में शराब को सांसी भी कहा जाता है.

नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल के बीच पिछले दो सालों में नज़दीकियां बढ़ी हैं. 2015 के अंत में बिहार चुनाव में मिली शानदार सफलता के बाद जब नीतीश कुमार ने शपथ लिया था तब केजरीवाल भी नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे. नीतीश भी जब जब दिल्ली आते हैं तो केजरीवाल से मिलते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय वायुसेना में शामिल हुए ये खतरनाक फायटर जेट, जद में पाकिस्तान के कई शहर
भारतीय वायुसेना में शामिल हुए ये खतरनाक फायटर जेट, जद में पाकिस्तान के कई शहर
जमीन घोटाले के आरोप पर KTR ने रेवंत को दी चुनौती - 'अगर मुख्यमंत्री...'
जमीन घोटाले के आरोप पर KTR ने रेवंत को दी चुनौती - 'अगर मुख्यमंत्री...'
MLA के तौर पर दानम नागेंद्र अयोग्य घोषित, बोले- ‘फिर से लड़ने और...’
MLA के तौर पर दानम नागेंद्र अयोग्य घोषित, बोले- ‘फिर से लड़ने और...’
EC पर राहुल गांधी के बयान से भड़कीं स्मृति ईरानी, याद दिलाया इतिहास
EC पर राहुल गांधी के बयान से भड़कीं स्मृति ईरानी, याद दिलाया इतिहास

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget