एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: जशपुर कांड के आरोपियों को कांग्रेस ने बताया BJP कार्यकर्ता, विपक्ष ने मांगा राज्य के गृह मंत्री का इस्तीफा

Jashpur Accident: पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था. तभी मध्य प्रदेश नंबर की एक जाइलो कार तेज रफ्तार से वहां पहुंची और जुलूस को रौंदते हुए निकल गई.

Jashpur Accident: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर में दशहरे के दिन दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक तेज रफ्तार कार ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को बेरहमी से कुचल दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं करीब 20 लोग घाटल हैं. लोगों को कुचलने के बाद ड्राइवर ने कुछ दूर तक कार भगाई, लेकिन बाद में वो पकड़ा गया और फिर लोगों ने उसके साथ मारपीट की और कार को फूंक दिया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक का नाम बबलू विश्वकर्मा है और दूसरे का नाम  शिशुपाल साहू है.

घटना के बाद अब राज्य में सियासत तेज

इस घटना के बाद अब राज्य में सियासत तेज हो गई है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी के लखीमपुर खीरी जा सकते हैं तो उन्हें जशपुर जाकर भी लोगों का हाल लेना चाहिए. जशपुर हादसे की तुलना बीजेपी, लखीमपुर  से करने में जुट गई है. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, ''छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक तेज रफ्तार गाड़ी हिंदुओं के धार्मिक जुलूस के ऊपर से चढ़ गई. हिंदुओं पर सांप्रदायिक प्रोफाइलिंग और हमले का ये दूसरा ऐसा उदाहरण है, जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी भाई-बहनों को यूपी में राजनीतिक आधार ढूंढने के लिए मदद करने में व्यस्त हैं.'' हादसे के बाद विपक्ष ने अब राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का इस्तीफा मांगा है.

आरोपियों को कांग्रेस ने बताया BJP कार्यकर्ता

बीजेपी दिल्ली से लेकर रायपुर तक इस मामले को जोर-शोर से उठा रही है, लेकिन कांग्रेस के पास भी जवाब और तर्क दोनों तैयार हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. लोगों को रौंदने वाले आरोपी नशे के काले कारोबार से जुड़े थे. वहीं, कार से कुचलने के बाद जिस 21 साल के युवक की मौत हुई, उसके परिजनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 50 लाख रुपये देने का एलान किया है.

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था. जुलूस जब कस्बे के इंदिरा चौक के करीब था, तब मध्य प्रदेश नंबर की एक जाइलो कार तेज रफ्तार से वहां पहुंची और जुलूस को रौंदते हुए निकल गई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ भेजा गया है.

यह भी पढ़ें-

Singhu Border Murder Case: युवक की बेरहमी से हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget