एक्सप्लोरर

बेंगलुरु: जापानी छात्र ने जेसी नगर के एसीपी ऑफिस से चोरी की कुर्सी, जानिए क्या है वजह

बेंगलुरु में 31 वर्षीय जापानी छात्र ने रिश्वत लेने वाले पुलिस अधिकारियों को सजा दिलाने के लिए जेसी नगर के एसीपी ऑफिस से एक कुर्सी चोरी कर ली. बतौर छात्र, वह किसी ना किसी इल्जाम में जेल जाना चाहता था कि रिश्वत लेने वाले अधिकारियों का पर्दाफाश करने के लिए उसे थोड़ा वक्त मिल सके.

पिछले शनिवार को बेंगलुरु में जेसी नगर के एसीपी के ऑफिस से जापान के 31 वर्षीय छात्र ने एक कुर्सी चोरी कर ली. छात्र का नाम हीरोतोशी तनाका है. छात्र के अनुसार, उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उससे रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सके. हीरोतोशी साल 2019 में इंग्लिश सीखने के लिए बेंगलुरु आया था. वह चाहता था कि पुलिस उसे चोरी के आरोप में पकड़े और फिर उसे रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों को सजा दिलाने के लिए कुछ और वक्त मिल सके.

एक इंटरव्यू के दौरान छात्र ने कहा कि वह भारत में रहना चाहता है और साल 2019 के एक मामले में उसे न्याय की उम्मीद है. कुछ समय पहले छात्र का वीजा खत्म हो गया था. इसके बाद आरटी नगर पुलिस थाने में छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. वहीं, छात्र ने अपने कोचिंग सेंटर के प्रिंसिपल के साथ मारपीट की थी. बाद में जाकर दोनों के बीच समझौता हुआ था. इसके बाद छात्र ने पुलिस स्टेशन जाकर माफीनामा दर्ज कराया था.

छात्र ने पुलिसकर्मियों पर लगाए रिश्वत मांगने के आरोप 

छात्र के अनुसार, वह एक रात पुलिस थाने में रहा था. यहां तक कि उसने 19 दिनों तक जेल में सजा काटी. छात्र ने कहा, "आरटी नगर थाने के एक अधिकारी ने मेरा सामान लौटने के लिए मुझसे रिश्वत मांगी थी." छात्र ने कोचिंग के मालिक पर भी गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा, "कोचिंग के मालिक ने पुलिस को रिश्वत दी थी."

किसी ना किसी इल्जाम में जेल जाना चाहता था जेल 

छात्र ने कहा कि वह किसी ना किसी इल्जाम में जेल जाना चाहता था ताकि वह भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की पोल खोल सके. साथ ही रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ सके. छात्र ने आगे कहा कि वह भारत में रहकर ये कानूनी लड़ाई लड़ना चाहता है ताकि रिश्वत लेने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो सके.

ये भी पढ़ें:

Assam Assembly Election: बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, आज होगा ऐलान

Sasikala Quits Politics: शशिकला के फैसले पर भतीजे दिनाकरन बोले- AMMK मेरे नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget