एक्सप्लोरर

जम्मू: कटरा के व्यापारियों को लॉकडाउन के दौरान हुआ 4 हज़ार करोड़ का नुकसान

कटरा के होटल और रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान राकेश वज़ीर के मुताबिक कोरोना वायरस को हराने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से पहले कटरा में रोज़ाना करीब 15 करोड़ का व्यापार होता था.

जम्मू: कोरोना की भरी मार जहां देश की अर्थव्ययस्था पर पड़ी है, वहीं श्री माता वैष्णो देवी के बेस स्टेशन कटरा के व्यापारियों को भी कोरोना वायरस को हराने के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान 4000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वैष्णो देवी यात्रा भी करीब 5 महीने बंद रही थी.

कटरा के होटल और रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान राकेश वज़ीर के मुताबिक कोरोना वायरस को हराने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से पहले कटरा में रोज़ाना करीब 15 करोड़ का व्यापार होता था. उनके मुताबिक कटरा के छोटे-बड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान महीने में करीब 450 करोड़ रुपये का व्यापार करते थे.

राकेश वज़ीर के मुताबिक आम धारणा यही है कि वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन जिस तरह से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए यात्रा की संख्या पुननिर्धारित की गयी है, उससे कटरा के व्यापारियों को कोई लाभ नहीं होने वाला है. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण फैलने से पहले रोज़ाना करीब 50 हज़ार यात्री माता के दर्शनों के लिए आते थे, लेकिन अब 16 अगस्त के बाद रोज़ाना करीब 300 यात्री ही दर्शनों के लिए कटरा आ रहे हैं.

वज़ीर के मुताबिक इतनी कम यात्रा के चलते कटरा में छोटी मोटी दुकानों, ढाबों के अलावा कुछ खुला नहीं है और होटल इंडस्ट्री पर इसकी सबसे अधिक मार पड़ी है. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा प्रोटोकॉल्स के तहत अधिकतर स्थानीय लोगों को ही यात्रा में आने की इजाज़त है और यह यात्री न तो होटल में रुकते हैं और न ही खरीदारी करते हैं.

वहीं, कटरा के ढाबा एसोसिएशन के अध्यक्ष रोमेश डोगरा के मुताबिक कटरा में करीब 400 ढाबे हैं और इन ढाबों के मालिक भुखमरी की कगार पर हैं. उन्होंने बताया कि सभी ढाबे वाले लगातार जीएसटी भर रहे हैं, बिजली का बिल दे रहे हैं, इनकम टैक्स दे रहे हैं और सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली है.

कैसी होती है Special Frontier Force के जवानों की ट्रेनिंग जिन्होंने LAC पर China को दी मात

ये भी पढ़ें: 

पी चिदंबरम का सवाल- PM CARES FUND को 5 दिनों में मिले 3076 करोड़ रुपये, कौन हैं ये दाता? 

सुशांत सिंह राजपूत केस में नया खुलासा, बहन प्रियंका को मौत से एक महीने पहले बनाया गया था बैंक अकाउंट नॉमिनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget