एक्सप्लोरर
J&K: पुलिसकर्मी से राइफल छीनने वाले दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
छिपे हुए आतंकवादियों को ललकारने पर उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है. पुलिस ने कहा कि खुमरियाल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "छिपे हुए आतंकवादियों को ललकारने पर उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. उनके हथियारों को कब्जे में ले लिया गया है." पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अभियान अभी भी जारी है और मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है.
मारे गए आतंकियों ने पुलिसकर्मी से लूटी थी राइफल बता दें कि मारे गए दो आतंकी वहीं हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले पुलिसकर्मी पर अचानक हमला कर उसकी सरकारी राइफल लूट ली थी. दरअसल उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे जिला कु़पवाड़ा में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी पर अचानक हमला कर उसकी सरकारी राइफल लूट ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट का एलान करते हुए पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था.#JammuAndKashmir: Two terrorists involved in the recent rifle snatching case, killed by security forces in Kupwara's khumriyal area. (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/mehaAu066B
— ANI (@ANI) August 2, 2018
यह भी पढ़ें- मराठा आरक्षण आंदोलन: हिंसा की घटनाओं पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- ‘राज्य की स्थिति बहुत गंभीर’ NRC विवाद के बीच मोदी के मंत्री रामदास आठवले का बड़ा बयान, कहा- ‘रोहिंग्या हमारे मेहमान’ गोवा के मंत्री का अजब फॉर्मूला, ‘युवकों को खेती की तरफ खींचने के लिए कराएंगे ब्यूटी कॉन्टेस्ट’ गुरुग्राम: मुस्लिम लड़के की जबरन कटवाई गई दाढ़ी, मना करने पर सैलून वाले को भी पीटा और पढ़ें




















