एक्सप्लोरर

जम्मू में आतंकी साजिश नाकाम! रेलवे स्टेशन से मिला बैग- 18 डेटोनेटर समेत संदिग्ध पाउडर बरामद

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकी किसी बड़ी आतंकी साजिश की फिराक में हैं, इसी बीच सुरक्षाबलों को जम्मू से बड़ी सफलता हाथ लगी है.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है. जम्मू में रेलवे स्टेशन परिसर में नाले के पास एक संदिग्ध बैग मिला है, जिसमें 18 डेटोनेटर और कुछ तारें हैं. इसके साथ ही इसमें संदिग्ध पाउडर भी बरामद किया गया है. जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में ये बरामदगी हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

जीआरपीएफ के एसएसपी आरिफ रिशू के मुताबिक हमने जम्मू रेलवे स्टेशन में टैक्सी स्टैंड के पास एक बैग बरामद किया है. इस बैग में मिली 2 पेटियों में विस्फोटक सामग्री मिली है. इसमें 18 डेटोनेटर और कुछ तार बरामद किए गए है. करीब 500 ग्राम मोम जैसा मटीरियल बॉक्स में पैक किया गया था.

रेलवे पुलिस ने किया ये दावा

जम्मू रेलवे पुलिस का दावा है कि इस बरामदगी से आतंकियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है. जम्मू में रेलवे पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब गुरुवार दोपहर 1:30 बजे रेलवे स्टेशन की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों को रेलवे स्टेशन परिसर के बीचों बीच एक कार्टन मिला. रेलवे स्टेशन के बीचों-बीच बह रही नाली से मिले इस कार्टन पर सफाई कर्मचारियों का शक उस समय गया, जब इस कार्टन में कुछ तारें दिखीं.

रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन

सफाई कर्मचारियों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाया. बम निरोधक दस्ते ने जब इस डिब्बे को खोला तो इसमें 18 डेटोनेटर कुछ तारें और विस्फोटक मिले. रेलवे स्टेशन से मिले इस संदिग्ध डिब्बे की बरामदगी के बाद पूरे रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जम्मू रेलवे पुलिस और जीआरपी ने स्निफर डॉग्स की मदद से पूरे रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला.

चश्मदीदों ने किया ये दावा

वहीं चश्मदीदों की मानें तो रेलवे स्टेशन पर गंदगी के ढेर यहां सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है. चश्मदीद दावा कर रहे हैं कि रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह पर लगे कचरे के ढेर सुरक्षा के लिए खतरा है और आतंकियों के लिए कभी भी यह गोला-बारूद और विस्फोटक छुपाने की आसान जगह बन सकते हैं. जम्मू का रेलवे स्टेशन अतिसंवेदनशील है और यहां पहले भी आतंकी हमला कर चुके हैं. जम्मू रेलवे स्टेशन के पास इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल डिपो है, जो यहां खतरा और बढ़ते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ED Action : ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget