एक्सप्लोरर

लॉकडाउन को लेकर जम्मू पुलिस सख्त, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है निगरानी

लॉकडाउन को लेकर जम्मू पुलिस पूरी तरह से सख्त है.लॉकडाउन के दौरान जम्मू पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर रख रही है.

जम्मू: लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाने के लिए जम्मू पुलिस ने सख्त कदम उठा रही है. जम्मू पुलिस रेड जोन्स को सील कर इन पर लगातार ड्रोन से निगरानी रख रही है. साथ ही जो लोग लॉकडाउन का नियम तोड़ रहे हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जा रही है.

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जम्मू पुलिस ने शहर के चार इलाकों भटिंडी, सुनज्वां, गुज्जर नगर और जानीपुर को रेड जोन घोषित किया है. जम्मू पुलिस ने इन इलाकों को चारों तरफ से सील कर दिया है. साथ ही इन इलाकों में रैपिड चेकिंग के लिए कई मेडिकल टीमें तैनात कर दी हैं. यह मेडिकल टीमें इन इलाकों में कोरोना वायरस के लक्षण जैसे खासी, बुखार जैसे शिकायत वाले लोगों का टेस्ट कर रही है.

इसके साथ ही जम्मू पुलिस ने इन इलाकों में ड्रोन से नजर रख रही हैं. जवानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जम्मू पुलिस यहां ड्रोन से निगरानी कर लोगों की आवाजाही पर नजर रख कर लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवा रही है. जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल के मुताबिक जम्मू में उन इलाकों को रेड जोन बनाया गया है जहां से कोरोना के कुछ मामले सामने आए हैं.

उन्होंने बताया कि जम्मू पुलिस का फोकस इन्हीं इलाकों पर है क्योंकि कोरोना को हराने के लिए इसकी चैन को तोड़ना जरूरी है. इस चैन को तोड़ने के लिए इन इलाकों पर नजर रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि इन इलाकों को पूरी तरह सील किया गया है ताकि यहां आवाजाही को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी की दो टूक, कहा- 'नफरत का वायरस फैला रही है बीजेपी'

मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल की सजा, 2 करोड़ का जुर्माना भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget