एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: CRPF जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, इस महिला ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों ने एक ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया है. खास बात ये है कि इस ऑपरेशन को एक महिला ने लीड किया. हालांकि, इसमें एक भारतीय जवान भी शहीद हो गए.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. यहां सीआरपीएफ के जवानों ने एक ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि, इस ऑपरेशन में सेना के एक जवान भी शहीद हो गए. जिन आतंकियों को मारा गया इनकी तलाश सेना को काफी दिनों से थी और जब बुधवार की सुबह इनके बारे में सीआरपीएफ को सूचना मिली तो ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.

दरअसल, श्रीनगर के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास सीआरपीएफ के जवानों ने एक स्कूटर को रुकने का इशारा दिया. इस स्कूटर पर तीन लोग सवार थे और जवानों को जो सूचना मिली थी उसके मुताबिक यही तीन लोग थे जिसकी तलाश की जा रही थी.

दो आतंकी को मौके पर मार गिराया गया

लेकिन इससे पहले कि जवान इन तीनों पर काबू पाते स्कूटर के सबसे पीछे बेठे खतीब ने अपनी पिस्टल से सीआरपीएफ जवान रमेश रंजन के सिर में गोली मार दी. जवान रमेश ने जख्मी होने के बावजूद भी गोली चलायी और इसके बाद नाके पर तैनात बाकी के जवानों ने मोर्चा संभाला. यहां जवाबी कार्रवाई में तीन में से दो आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया गया जबकि एक घायल हो गया लेकिन अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दी. खतीब, इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर का कमांडर था और बिजबहरा का रहने वाला था जबकि दूसरा आतंकी ज़िया बड़गाम का रहने वाला था. तीसरा आतंकी ओमार फयाज़ अभी भी अस्पताल में है. आतंकियों से दो पिस्टल और दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं.

जिया लश्कर से और ओमार हिज़बुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था जिससे यह साबित हुआ कि यहां आतंकी संगठन आपस में मिलकर काम कर रहे हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार सुरक्षा बलों के सफल ऑपरेशन के कारण बहुत समय से आतंकी एक-दूसरे के साथ काम करने लगे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी इस साल अब तक 20 आतंकियों को मार गिराया गया है.

संतो देवी ने किया ऑपरेशन को लीड

श्रीनगर के बाहरी इलाके लवायपोर ऑपरेशन की अगवाई सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन की कमांडेंट संतो देवी कर रही थीं. संतो देवी हरियाणा की रहने वाली है और पिछले 33 सालों से सीआरपीएफ में तैनात हैं. संतो देवी के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन को शुरू और खत्म होने मे बस दस मिनट का समय लगा- लेकिन यह उनकी ज़िंदगी का सब से कठिन ऑपरेशन रहा जिस में उनकी कम्पनी के एक जवान शहीद हो गए. संतो देवी इससे पहले भी शोर्य का प्रदर्शन कर चुकी हैं. 2005 में अयोध्या में राम लल्ला परिसर पर हुए आतंकी हमले को विफल करने वाली टीम का भी वह हिस्सा थीं, लेकिन बुधवार का हमला उनके लिए ज़िंदगी का सबसे बड़ा और कठिन ऑपरेशन रहा.

यह भी पढ़ें-

वरिष्ठ वकील परासरन बने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सदस्य, जानिए उनका पूरा परिचय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget