एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में CRPF के 1800 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती, केंद्र का फैसला

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में हाल के आतंकवादी हमलों में नागरिकों की हत्याओं के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल राजौरी जिले में 18 कंपनियां भेजेगा.

Jammu Kashmir Killings: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल राजौरी (Rajouri) जिले में हाल के आतंकवादी हमलों (Terrorist Attack) में नागरिकों की हत्याओं के मद्देनजर अतिरिक्त 18 कंपनियां (1800 सैनिक) जम्मू और कश्मीर में भेजेगा. सूत्रों के मुताबिक, सैनिक पुंछ और राजौरी जिलों में तैनात किए जाएंगे. जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में दो आतंकवादी घटनाओं में दो नाबालिग चचेरे भाई-बहनों सहित छह लोगों की मौत हुई थी.  

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीआरपीएफ की आठ कंपनियां जल्द ही जम्मू-कश्मीर में तैनाती जगह के नजदीकी स्थानों से तैनात की जाएंगी, जबकि सीआरपीएफ की 10 कंपनियां दिल्ली से भेजी जा रही हैं. सूत्र ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में आतंकी हमले के बारे में खुफिया जानकारी के बीच गृह मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी एक आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है. 

राजौरी में आतंकवादियों ने की गोलीबारी

सोमवार को एक आईईडी (विस्फोटक उपकपरण) विस्फोट से दो चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई थी. जबकि रविवार शाम को राजौरी जिले के इलाके में आतंकवादियों ने तीन घरों में गोलीबारी की जिसमें चार नागरिकों की मौत हो गई और छह घायल हो गए थे. मंगलवार को सभी का उनके पैतृक स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया. 

आतंकी हमलों में छह लोगों की हुई मौत

इन हमलों में चार साल के विहान शर्मा, 16 साल की समीक्षा शर्मा, सतीश कुमार (45), दीपक कुमार (23), प्रीतम लाल (57) और शिशु पाल (32) की जान गई थी. अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को सभी का अंतिम संस्कार हुआ. उन्होंने बताया कि राजौरी शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा कि हत्याओं में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है. 

हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन

पुलिस ने हमलों में शामिल आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. हमलों के विरोध में किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को बंद रखा गया था. शहर में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों से यातायात आंशिक रूप से नदारद रहा. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन हुआ है. 

हमलों पर महबूबा मुफ्ती का बयान

इन हमलों पर बुधवार (4 जनवरी) को पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पिछले 4-5 सालों से जो हुकूमत बनी हुई है उसके अंदर जो भी हो रहा है, उसे लेकर जवाबदेह कौन है? क्यों हुआ ये हादसा? जम्मू कश्मीर के जो हालात हैं वो बहुत चिंताजनक है. जम्मू के लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, लेकिन अब उनपर हमले हो रहे हैं तो बीजेपी तमाशा देख रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Modi Cabinet Decision: मोदी कैबिनेट ने ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी, ये है मकसद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget