एक्सप्लोरर

शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकवादी किए ढेर, तलाशी अभियान जारी

Jammu Kashmir Encounter: देश के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के तहत दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया.

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां के अलशिपोरा में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. पास के जगलों में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सेना और पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान इन आतंकियों को मौत की नींद सुलाया. इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी. 

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ सोमवार (09 अक्टूबर) की देर रात को शुरू हुई थी. इससे पहले 4 अक्टूबर को भी सुरक्षबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया था. ये आतंकवादी कुलगाम के ही रहने वाले थे. मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान भी कर ली गई है. 

लश्कर के लिए काम करते थे दोनों आतंकी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों आतंकवादियों की पहचान मोरीफत मकबूल और जाजिम फारुख उर्फ अबरार के रूप में हुई है. साथ ही पुलिस ने बताया कि जाजिम फारुख उर्फ अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में भी शामिल था. 

हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी किए थे ढेर

बता दें कि इससे पहले सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों को मार गिराया था. पुलिस ने बताया था कि इन आतंकियों की पहचान बासित अमीन भट और साकिब अहमद लोन के रूप में हुई और दोनों ही कुलगाम के रहने वाले थे. पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया था कि इन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई थी जब सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के कुज्जर में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करके इनकी घेराबंदी की थी. 

इसके बाद हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी मारे गए जिनके शव भी बरामद कर लिए गए. मौके से आपत्तिजनक दस्तावेज, हथियार, कारतूस और एके-47 सीरीज की दो राइफल भी बरामद की गईं. 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संभावित ग्रेनेड फटने से सेना का एक अधिकारी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget