एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इससे पहले 13 जुलाई को भी अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी. उसमें 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में आतंकियों के सफाए में जुटे सुरक्षा बलों को शुक्रवार सुबह एक बार फिर सफलता मिली. कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है. फिलहाल भारतीय जवान इलाके में तलाशी अभियान में जुटे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है.

3 घंटे में 3 आतंकी ढेर

बीते कुछ दिनों से लगातार सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, जिसमें कई दहशतगर्द मारे जा चुके हैं. शुक्रवार 17 जुलाई की सुबह भी एक बार फिर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

कश्मीर पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ सुबह करीब 5:42 बजे कुलगाम जिले के नगनाड-चिम्मर इलाके में शुरू हुई. जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों की एक टीम का आतंकियों से सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हुई.

करीब 3 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की टीम ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया. कश्मीर पुलिस के मुताबिक, अभी इन आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है. साथ ही सुरक्षा बलों की टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही है.

आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन ऑल आउट

इससे पहले 13 जुलाई को भी अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी. उसमें 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया था. वहीं एक दिन पहले, 12 जुलाई को बांदीपोरा से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था.

मई के महीने में बड़े आतंकी कमांडर रियाज नाइकू की मौत के बाद से ही सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ आक्रामक ऑपरेशन ऑल आउट जारी है.

ये भी पढ़ें

दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीनी सीमा पर रक्षा तैयारियों का लेंगे जायजा

त्रिपुरा में अंतराष्ट्रीय सीमा पर फंसे अपने नागरिकों को लेने में देरी कर रहा है बांग्लादेश- BSF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget