एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: घाटी को दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, गुरेज इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद

Jammu-Kashmir: बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने काफी संख्या में हथियार औऱ गोला बारूद बरामद किया है.

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके में नियंत्रण रेखा (Line Of Control) के पास से सुरक्षा बलों ने गुरुवार को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद (Arms and Ammunition) बरामद किया है. आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी घटना (Terror Attack) को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे सेना (Indian Army) के जवानों ने नाकाम कर दिया है. 

सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 27 सितंबर 2022 को, 109 इन्फैंट्री ब्रिगेड और पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा तक नौशेरा नारद के साथ एक तलाशी अभियान शुरू किया गया. इस तलाशी अभियान में भारतीय सेना और जेकेपी ने मात्रा में गोला-बारूद, हथगोले आदि बरामद किया.

तीन दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद सेना को मिली सफलता

सेना की तरफ से कहा गया है कि लगातार तीन दिनों की खोज के बाद, नियंत्रण रेखा के करीब 29 सितंबर 2022 को नाले के किनारे आतंकियों का ठिकाना मिला, जहां खुदाई करने पर, सात एके राइफल्स, दो चीनी पिस्तौल, 13 चीनी ग्रेनेड, 21 एके मैगजीन, चार पिस्टल मैगजीन, 1190 एके 47 और 132 पिस्टल गोलियां बरामद की गईं. 

बयान में कहा गया है कि, "नियंत्रण रेखा के पास इतनी बड़ी संख्या में हथियारों की बरामदगी ने कश्मीर घाटी में हिंसा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे आतंकवादी समूहों को एक बड़ा झटका दिया है और अशांति फैलाने के साथ ही आतंकियों के निर्दोष लोगों की जान लिए जाने की घटना को विफल कर दिया गया है."

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन हथियारों और युद्ध की तरह के सामानों को नियंत्रण रेखा पर गिराया गया था, क्योंकि आतंकवादी और भारत विरोधी तत्व इस इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, इन सामानों को गुरेज से और आगे बांदीपोरा और अन्य इलाकों में ले जाने की योजना थी. 

ये भी पढ़ें:-

Congress President Election: 2024 की रेस...मल्लिकार्जुन खड़गे के भरोसे कांग्रेस, हर वो सिग्नल जो क्लियर कर रहा सबकुछ

PM Modi Visit Gujarat: 'टॉयलेट्स हों, गैस कनेक्शन हों', पीएम मोदी बोले- हमारी हर योजना के केंद्र में महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget