एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर पुलिस का यह विशेष वाहन आतंकियों के लिए साबित होगा यमदूत

जम्मू कश्मीर पुलिस के बेड़े में एक विशेष वाहन शामिल हुआ है जो आतंकियों के लिए यमदूत साबित होगा. हथियारों से लैस इस कमांड व्हीकल में ऐसी खूबियां हैं जो बड़े से बड़े आतंकी हमले से निपट सकती है.

जम्मू: जम्मू कश्मीर पुलिस को आतंक से निपटने के लिए नया हथियार मिला है. आधुनिक हथियारों से लैस कमांड व्हीकल अब प्रदेश में आतंकियों का यमदूत बनेगी. जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष कमांडो दस्ते के साथ आधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस जम्मू कश्मीर पुलिस की कमांड व्हीकल तैयार की है. इस आधुनिक व्हीकल को हाल में ही जम्मू कश्मीर पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया है.

इस नई व्हीकल की खूबियों के बारे में बताने से पहले आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि इस कमांड व्हीकल का इस्तेमाल अब प्रदेश में आतंक विरोधी अभियानों में होगा. इस कमांड व्हीकल की खूबायो की बात करें तो इसका इस्तेमाल प्रदेश में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए होगा. इस व्हीकल की सब से बड़ी खूबी इसमें 360 डिग्री तक घूमने वाला पीटीजेड कैमरा है.

इस कैमरा से 3 किलोमीटर तक के दायरे में नज़र रखी जा सकेगी. इस कैमरा के 350 मीटर के दायरे में आने वाले पक्षी तक की हर हरकत यह कमांड व्हीकल कैप्चर करने की क्षमता रखता है. इसके साथ ही इस व्हीकल में 10 और कैमरा भी लगे हैं. इसके इलावा इस कमांड व्हीकल में 360 डिग्री घूमने वाला एलएमजी और एमएमजी माउंट भी हैं. इसके इलावा इस व्हीकल में पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मेडिकल किट समेत कई अन्य खूबियां हैं.

यह व्हीकल बुलेट और ग्रेनेड प्रूफ है. इसके साथ ही इस व्हीकल की सब से बड़ी खूबी है इसकी रियल टाइम ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग. यानी किसी आपातकालीन स्थिति में इस वाहन में लगे कैमरा में आने वाली हर तस्वीर को रियल टाइम में अधिकारी कहीं भी अपने कंप्यूटर पर देख सकते हैं. इसके साथ ही इस व्हीकल में किसी आपातकालीन स्थिति में लंबे समय तक फंसने की सूरत में जवानों और अधिकारियों की सुविधा के लिए कई प्रबंध हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget