एक्सप्लोरर

Reasi Terror Attack: पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, रियासी आतंकी हमले में टेररिस्ट की मदद करने वाला हुआ गिरफ्तार

Reasi Terror Attack: एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रियासी मामले में करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमने राजौरी जिले के बंदराही से आतंकी को गिरफ्तार किया है.

Reasi Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस की SSP मोहिता शर्मा ने बुधवार (19 जून) को बताया कि 9 जून को शिवखोड़ी से आ रही तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में एक आतंकी सहयोगी हाकम, उम्र 45 वर्ष को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी से गिरफ्तार किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति कई बार आतंकियों को शरण देने में शामिल रहा है. खाना और रहने की जगह मुहैया कराने के साथ-साथ उक्त व्यक्ति ने गाइड का काम भी किया और घटना स्थल तक पहुंचने में उनकी मदद की. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति एक प्रमुख आतंकी सहयोगी है जिसने हमले को अंजाम देने में आतंकियों की मदद की थी. मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है.

रियासी हमलें में करीब 150 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट

इस दौरान एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रियासी मामले में करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि हमने राजौरी जिले के बंदराही से आतंकी को गिरफ्तार किया है. मैं घटना स्थल पर डेढ़ घंटे बाद पहुंची, लेकिन स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को बचाने में जुट गई. चूंकि यह नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह और भारत-पाकिस्तान मैच का दिन था, इसलिए हम अलर्ट पर थे. फिलहाल, हमें इस हमले के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली है.

 

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि रविवार यानि 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों की एक बस पर गोलीबारी की. इस हमले 9 लोगों की मौत हो गयी थी और 41 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ये बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी, तभी पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास आतंकवादियों ने इस पर हमला कर दिया था, जिस वजह से बस गहरी खाई में गिर गई थी.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में मनाया बर्थडे, खरगे ने हाथ पकड़कर कटवाया केक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget