एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश, घुसपैठियों को दिए थर्मल सूट

भारत के खिलाफ एक पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पाकिस्तान ने घुसपैठियों को ऐसे थर्मल सूट दिए थे जिसे पहनने के बाद भारत के कैमरे इन्हें पकड़ नहीं सकते हैं.

श्रीनगर: भारत के खिलाफ पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पाकिस्तान ने घुसपैठियों को ऐसे थर्मल सूट दिए थे, जिसे पहनने के बाद भारत के कैमरे इन्हें पकड़ नहीं सकते हैं. बता दें कि बॉर्डर पर लगातार पाकिस्तान फायरिंग रहा है. साथ ही आतंकी भी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं. पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ नए नए हथकंडे अपनाता रहता है.

बॉर्डर पर बिगड़ते ही जा रहे हैं हालात

पाकिस्तान के इस नए पैंतरे से घुसपैठियों के इरादे और पक्के हो गए हैं. जो थर्मल सूट पाकिस्तान ने घुसपैठियों को दिए हैं, उसने आतंक के खिलाफ भारत की कार्रवाई में कई दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं. बॉर्डर पर इन दिनों हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं. आज ही सुरक्षाबलों ने पांच आंतकियों को मार गिराया है.

दरअसल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकी एक बड़ी घुसपैठ के इरादे से आए थे. लेकिन सुरक्षाबलों ने आतंकियों की कोशिश को नाकाम कर दिया और पांच आतंकवादियों को मार गिराया. अभियान अभी भी जारी है.

एलओसी के इस पार घुसने की कोशिश कर रहे थे आतंकी

सेना ने दो दिन पहले भी इसी जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम की थी. सेना की ओर से गोलीबारी के बाद घुसपैठियों को एलओसी पर पाकिस्तान की ओर भागने पर मजबूर होना पड़ा.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि तंगधार में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई. उन्होंने बताया कि एलओसी के इस पार घुसने की कोशिश कर रहे पांच आतंकवादी मारे गए हैं.

फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

वहीं जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान रमजान से जुड़ी भावनाओं का सम्मान करे और सीमा पर संघर्ष विराम(सीजफायर) उल्लंघन पर रोक लगाए. पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पिछले नौ दिनों में सीमा से लगे जम्मू , सांबा और कठुआ में की गई गोलाबारी में दो नाबालिग बच्चों और बीएसएफ के दो जवानों समेत 12 लोग मारे गए हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक लाख से अधिक लोग पलायन कर गए हैं.

यह भी पढ़ें-

शांति चाहिए तो पहल करे पाक, सीजफायर तोड़ेगा तो करारा जवाब मिलेगा: सेना अध्यक्ष पाकिस्तान ने भारत से लगाई गुहार, कहा- 54 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करें जम्मू में तमाम तरह के युद्ध हथकंडों का इस्तेमाल करेगा पाक: भाजपा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget