एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की गोलीबारी में LoC पर 4 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में सेना ने पाक के 7 से 8 जवानों को मार गिराया

पाकिस्तान की तरफ से LoC पर की गई गोलीबारी में चार जवान शहीद हो गए और तीन नागरिकों की मौत हो गई.

श्रीनगर: पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास चार सेक्टरों में भारी गोलीबारी की. इस गोलीबारी में सेना के तीन और बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए. तीन नागरिकों की मौत हो गई. कम से कम 9 लोग घायल हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि उरी सेक्टर में दो सैनिक शहीद हुए जबकि एक जवान गुरेज सेक्टर में शहीद हो गया.

अधिकारियों ने बताया कि सभी सेक्टरों में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जवानों से पाकिस्तान के सात से आठ जवानों को मार गिराया है. सेना की कार्रवाई में 12 पाकिस्तानी जवान घायल हुए हैं.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में सात से आठ पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया. मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों में 2-3 पाकिस्तानी सेना के विशेष सेवा समूह (एसएसजी) के कमांडो शामिल हैं.

लॉन्च पैड्स तबाह

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के कई बंकर्स, लॉन्च पैड्स भी तबाह कर दिए. वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह धूं-धूं कर पाकिस्तान की तरफ बंकर्स जल रहा है.

इन चार सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन

अधिकारियों के मुताबिक, बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया. इसके कुछ ही मिनटों के बाद कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोलीबारी की गई.

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बारामुला के उरी सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की. पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के सवजीन इलाके में गोलीबारी की.

आज लगतार चौथा दिन है जब पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है. बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने कल भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित चार सेक्टरों के सीमावर्ती इलाकों और चौकियों पर भारी गोलीबारी की थी. पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने में अब तक 24 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है.

घुसपैठ की कोशिश नाकाम

एक रक्षा प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश को विफल कर दिया. केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन कर घुसपैठ के लिए मदद की जा रही थी.

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर आज हमारे सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं. सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया.’’ उन्होंने कहा कि घुसपैठ के प्रयास के साथ ही पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन शुरू किया.

कर्नल कालिया ने कहा, ‘‘उन्होंने मोर्टार और अन्य हथियारों से गोले दागे. इसका उचित जवाब दिया जा रहा है.’’ एक सप्ताह के भीतर यह घुसपैठ की दूसरी कोशिश थी. इससे पहले 7- 8 नवंबर की मध्यरात्रि माछिल सेक्टर में घुसपैठ का असफल प्रयास किया गया था जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे

उस अभियान में सेना के एक कैप्टन और बीएसएफ के एक जवान सहित तीन सैनिक शहीद हो गए थे. प्रवक्ता ने कहा, "भारत की सेना पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के सभी प्रयासों को नाकाम बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget