एक्सप्लोरर

जम्मू: पुंछ में पाकिस्तान की बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

तलाशी अभियान के दौरान सेना को वहां से एक एके-47 राइफल, दो एके-47 की मैगजीन और कुछ खाने पीने का सामान मिला है, जिस खाने पीने के सामान को घटनास्थल से बरामद किया गया उस पर पाकिस्तान में बने होने की मोहर लगी हुई थी.

जम्मू: जम्मू के पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर एक आतंकी को मार गिराया है. घटना 7 अगस्त की है जब पाकिस्तान ने एलओसी पर कई जगह फायरिंग कर इस घुसपैठ को अंजाम देने की कोशिश की.

जम्मू में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि 7 अगस्त को पाकिस्तान की तरफ से जम्मू के पुंछ के कृष्णा घाटी में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया गया है. उनके मुताबिक सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने सीमा पर हुई तारबंदी के पास ही कुछ हलचल देखी, जिसके बाद वहां फायरिंग शुरू हो गई.

इस फायरिंग में घुसपैठ कर रहा एक आतंकी मारा गया, जबकि उसके दो अन्य साथी बुरी तरह से घायल हो गए. इस घटना के बाद सेना की ओर से पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से भारतीय सेना को इस बात के सबूत मिले हैं कि मारे गए आतंकवादी को उसके साथी घसीट कर वापस पाकिस्तानी सीमा में ले गए.

इस तलाशी अभियान के दौरान सेना को वहां से एक एके-47 राइफल, दो एके-47 की मैगजीन और कुछ खाने पीने का सामान मिला है, जिस खाने पीने के सामान को घटनास्थल से बरामद किया गया उस पर पाकिस्तान में बने होने की मोहर लगी हुई थी, जिससे यह साफ पता चलता है कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान लगातार आतंकियों को भेज रहा है.

इसके साथ ही सेना ने यह भी कहा है कि वह सीमा पर हर तरह की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और पाकिस्तान की किसी भी नापाक मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 8.55 करोड़ किसानों को 17,100 करोड़ की छठी किस्त जारी 

केरल विमान हादसा: DGCA ने बताया- टचडाउन में देरी और बारिश की वजह से फिसलकर खाई में गिरा विमान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार के साथ बात जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget