एक्सप्लोरर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, 1 आतंकी हुआ ढेर, इंटरनेट सेवा बंद
अपने आपको घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों के जवान जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया.

फाइल फोटो
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने कहा, "मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त की जा रही है. दोनों तरफ से गोलीबारी बंद हो गई है लेकिन तलाशी अभियान जारी है." इमामसाहब क्षेत्र के नारवानी गांव के बागों में मुठभेड़ हुई. प्रशासन ने एहतियातन शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है.
इससे पहले बड़गाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया. चादूरा क्षेत्र के बुगम गांव में तलाशी और घेराबंदी अभियान चला रहे सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. यह भी देखेंJammu & Kashmir: An exchange of fire between terrorists and security forces is underway in Narwani area of Shopian district. More details awaited. pic.twitter.com/kJyQpeGmeD
— ANI (@ANI) July 5, 2019
और पढ़ें

















