एक्सप्लोरर

NSA अजीत डोभाल ने किया कश्मीर घाटी का हवाई सर्वेक्षण, सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह और सैन्य कमांडरों ने भी कश्मीर घाटी के विभिन्न भागों का अलग-अलग हवाई सर्वेक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि पूरे जम्मू-कश्मीर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई.

श्रीनगर: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने घाटी की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर और दक्षिण कश्मीर के इलाकों का सोमवार को हवाई सर्वेक्षण किया. जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने संबंधी सरकार के फैसले के बाद लगाई गई कड़ी पाबंदियों के बीच घाटी में आज ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह और सैन्य कमांडरों ने भी कश्मीर घाटी के विभिन्न भागों का अलग-अलग हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने स्थिति को बिल्कुल ठीक पाया. उन्होंने बताया कि पूरे जम्मू-कश्मीर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई.

प्रशासन ने एक बयान में कहा कि श्रीनगर में आतंकवादियों और असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था को बाधित करने की आशंका को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में जरूरी प्रतिबंध लगाये गये हैं. स्थानीय मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे और उन्होंने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. बयान के अनुसार कुछ स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. बांदीपोरा में (दार उल उलूम रहिमिया 5000, जामिया मस्जिद 2000), बारामुला (10,000), कुपवाड़ा (ईदगाह 3500), , सोपोर (1500), कुलगाम (काजीगुंड 5500, कैमोह 6000), शोपियां (3000), पुलवामा (1800), अवंतीपोरा (2500), अनंतनाग (अचबल 3000), गंदेरबल (7000 से अधिक), बडगाम (चरार-ए-शरीफ 5000, मगाम 8000) और श्रीनगर की स्थानीय मस्जिदों में सैंकड़ों लोग एकत्र हुए.

जम्मू में ईदगाह में पांच हजार से अधिक लोगों ने नमाज अदा की. हालांकि बयान में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर विरोध की मामूली घटनाएं हुई. इसमें कहा गया है कि मीडिया में सुरक्षा बलों द्वारा गोलीबारी और कुछ लोगों के हताहत होने की खबरें है. बयान में कहा गया है, ''इसे पूरी तरह से खारिज किया जाता है कि राज्य में गोलीबारी की कोई घटना हुई है. सुरक्षा बलों ने न तो कोई गोली चलाई है और न ही कोई हताहत हुआ है.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget