एक्सप्लोरर

‘ये मेरा मामला है, बहस नहीं होनी चाहिए’, शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर बोलीं महबूबा मुफ्ती

Mehbooba Mufti On Worship In Temple: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने शिवजी के मंदिर में जलाभिषेक किया है. इस पर राजनीति तेज हो गई है.

Mehbooba Mufti In Temple: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पुंछ जिले के नवग्रह मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने पूरे मंदिर के चक्कर लगाए और शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया. अब इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. महबूबा मुफ्ती ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि ये उनका निजी मामला है और इस पर बहस नहीं होनी चाहिए.

शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर उन्होंने कहा, “हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं. पुंछ में मंदिर बना है, वे चाहते थे कि मैं मंदिर के अंदर जाकर देखूं. वहां किसी ने श्रद्धा से मेरे हाथ में पानी का लोटा दिया कि आप इस पर डालिए, तो मैंने डाल दिया अगर मैंने पानी डाल दिया तो यह मेरा मामला है इस पर बहस नहीं होनी चाहिए.”  इससे पहले महबूबा मुफ्ती 2017 में गांदरबल के खीर भवानी मंदिर में भी जा चुकी हैं. तब वे मुख्यमंत्री थीं.

वहीं, इत्तेहाद उलेमा-ए-हिन्द के मुफ़्ती असद कासमी ने इसे गैर इस्लामिक बताया है. उन्होंने कहा, “महबूबा ने जो किया वो गैर इस्लामिक है. महबूबा की पूजा इस्लाम के खिलाफ है.” 

महबूबा मुफ्ती पर बीजेपी की प्रतिक्रिया

बीजेपी ने महबूबा के मंदिर जाने को ड्रामा बताया है. पार्टी ने कहा कि कभी महबूबा ने अमरनाथ धाम के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया था. जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया ने कहा, “2008 में महबूबा मुफ्ती और उनकी पार्टी ने अमरनाथ धाम के लिए जमीन के अलॉटमेंट का विरोध किया था. श्रद्धालुओं के लिए इस जमीन पर निवास स्थान बनाए जाने थे. अब उनका मंदिर जाना केवल एक ड्रामा है. इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा. अगर राजनीतिक ड्रामों से कुछ हासिल होता तो जम्मू-कश्मीर आज समृद्धि का बाग बन गया होता.”

महबूबा का बीजेपी सरकार पर हमला

इससे पहले पुंछ जिले में महबूबा मुफ्ती ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि बीजेपी का मकसद देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का नहीं, बल्कि ' बीजेपी राष्ट्र' बनाने का है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी भारत को 'बीजेपी राष्ट्र' बनाने के लिए विपक्षी दलों पर कथित हमले कर रही है, जिस पर उनकी पार्टी चुप नहीं बैठेगी.

ये भी पढ़ें: 'लगता है अच्छे दिन आ गए', महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग जलाभिषेक पर बोले यूजर- जल्द ही उज्जैन भी जाएंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget