एक्सप्लोरर

कश्मीर और लद्दाख में सर्दी का कहर, तापमान में भारी गिरावट और बर्फबारी की चेतावनी

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी और लद्दाख में सर्दी बढ़ने लगी है, जहां तापमान में गिरावट और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

Jammu Kashmir Snowfall Alert: सर्दियों की आधिकारिक शुरुआत से पहले ही कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में गंभीर शीत लहर का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है क्योंकि तीन पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र में एक्टिव होने वाले हैं. इन विक्षोभों से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

गुरुवार यानी आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जो -2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. ये इस समय के सामान्य न्यूनतम तापमान से काफी कम था और इसे कश्मीर घाटी में कठोर सर्दी की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. इस तापमान में गिरावट चिल्लई कलां की शुरुआत की ओर संकेत कर रही है जो कश्मीर में 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दी की अवधि होती है. बता दें कि ये अवधि 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलती है.

दक्षिणी जिलों में सबसे ज्यादा ठंड

इस सर्दी का असर पूरे क्षेत्र में महसूस हो रहा है जहां रात के समय का तापमान शून्य से -2 से -5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. हालांकि दक्षिणी जिले जैसे शोपियां को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है जहां न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र में भी भीषण शीत लहर का सामना करना पड़ रहा है. लेह में तापमान -8.8 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में -8.3 डिग्री सेल्सियस और द्रास में -12.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान है.

लद्दाख में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने लद्दाख क्षेत्र के लिए एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें अगले 12 घंटों में मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है. साथ ही 30 नवंबर और 2-3 दिसंबर को लद्दाख के कई इलाकों विशेषकर जोजिला में बर्फबारी का अनुमान है जिससे सड़क परिवहन गतिविधियों में परेशानी होने की संभावना है. 

चिल्लई कलां से पहले की सर्दी का आगमन

चिल्लई कलां के 40 दिनों की सबसे ठंडी अवधि से पहले इस भीषण ठंड के आगमन ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी को सही साबित किया है जिसमें कहा गया था कि इस साल सर्दियां बहुत कठोर हो सकती हैं. इस अवधि में क्षेत्र में तेज ठंड और लगातार बर्फबारी के साथ श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के कई हिस्से जमे हुए नजर आते हैं जो आम जनजीवन को प्रभावित करते हैं.

तापमान में गिरावट की तैयारी

कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट और सर्दी के प्रभाव को देखते हुए निवासी और अधिकारी इस स्थिति के लिए तैयार हैं. विशेषकर शोपियां, कुपवाड़ा, गुरेज, तंगधार और पीर पंजाल के दक्षिण जैसे ऊंचाई वाले और दूरदराज क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: हाथ में संविधान की किताब, भाई राहुल को प्रणाम, प्रियंका गांधी ने शपथ लेते हुए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget