एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन, 24 घंटे में 3 एनकाउंटर, मार गिराए 4 आतंकी

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और शोपियां जिलों में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक पाकिस्तानी है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है. सुरक्षाबलों ने पिछले करीब 24 घंटों में 3 अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, शोपियां (Shopian) जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया. मुठभेड़ शोपियां के बदीमर्ग-अलौरा इलाके के बगानों में हुई. 

मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम के रहने वाले नदीम अहमद के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि नदीम हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा था और कई आतंकी वारदातों में शामिल रह चुका है. नदीम कुपवाड़ा में पंच की हत्या में भी शामिल रह चुका है.

इससे पहले दिन में कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक का संबंध पाकिस्तान से था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा के चकतारस कंडी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया ''एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल सहित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए.''

इससे पहले सोमवार को बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया, जबकि तीन आतंकवादी मौके से भाग गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर के जालूर इलाके के पानीपुरा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था.

उन्होंने कहा कि वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया और जवाबी कार्रवाई की गई. कश्मीर (Kashmir) क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी (Pakistani Terrorist) मारा गया.

CDS बनाने के लिए सरकार ने आर्मी एक्ट में की तब्दीली, जानें-अब किन्हें बनाया जा सकता है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ?

Delhi Airport: पैरा तैराक को एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर के लिए करना पड़ा 90 मिनट इंतजार, एयर इंडिया ने जताया खेद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget