एक्सप्लोरर

CDS बनाने के लिए सरकार ने आर्मी एक्ट में की तब्दीली, जानें-अब किन्हें बनाया जा सकता है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ?

Army Act Changed: आर्मी एक्ट के साथ साथ वायुसेना और नौसेना एक्ट में तब्दीली का उद्देश्य उस पूल को चौड़ा करना है जिससे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति की जा सकती है.

Modi Govt Changed Army Act Widens CDS Selection Pool: सरकार ने नए सीडीएस (CDS) की नियुक्ति से पहले आर्मी सर्विस रुल्स (Army Service Rules) में एक बड़ा बदलाव किया है. अब सीडीएस के पद के लिए लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के वो अधिकारी भी चुने जा सकते हैं जिनकी उम्र 62 साल से ज्यादा नहीं है. खास बात ये है कि 62 साल से कम उम्र के रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल (Retired Lt General) रैंक के अधिकारी भी अब सीडीएस पद के हकदार हो सकेंगे. अभी तक जनरल रैंक यानि फॉर-स्टार सैन्य अधिकारी ही सीडीएस पद पर पहुंच सकता था. 

सरकार ने सीडीएस पद की नियुक्ति के लिए नया गजट-नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. गजट नोटिफिकेशन थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों के लिए जारी किया गया है. नए गजट नोटिफिकेशन में साफ तौर से कहा गया है कि अब जनरल (या एयर चीफ मार्शल और एडमिरल) और लेफ्टिनेंट जनरल (या उनके तुल्य एयर मार्शल और वाइस एडमिरल) रैंक के वे अधिकारी जो 62 साल से कम उम्र के हैं वे सीडीएस पद के लिए योग्य हैं. 

आर्मी सर्विस रूल्स में बड़ा बदलाव

इसके अलावा वे जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल जो रिटायर हो चुके हैं और 62 साल से कम उम्र के हैं वे भी सीडीएस पद के लिए योग्य हैं. आपको बता दें कि पिछले छह महीने से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानि सीडीएस का पद खाली पड़ा है. पिछले साल यानि दिसम्बर 2021 में तत्कालीन सीडीएस, जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई मौत के बाद से सीडीएस का पद खाली पड़ा है. लेकिन नए गजट नोटिफिकेशन के बाद माना जा रहा है कि अब सीडीएस का पद जल्द भर सकता है. 

कब बनाया गया था सीडीएस का पद?

नए गजट नोटिफिकेशन से जितने भी रिटायर आर्मी या फिर नेवी और एयरफोर्स चीफ हैं वे सीडीएस की दौड़ से बाहर हो गए हैं. क्योंकि थलसेना (Army), वायुसेना (Airforce) और नौसेना (Navy) के प्रमुख 62 साल की उम्र पर ही रिटायर होते हैं. आपको बता दें कि वर्ष 2019 में जब सरकार ने पहली बार सीडीएस का पद बनाया था और जनरल बिपिन रावत को सीडीएस बनाया था उस वक्त सिर्फ नोटिफिकेशन में ये कहा गया था कि सेना के तीनों अंगों के प्रमुख ही सीडीएस (CDS) बन सकते हैं और वे 65 साल तक अपनी सेवाएं दे सकते हैं. यही वजह है कि तत्कालीन थलेसना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (Gen Bipin Rawat) को रिटायरमेंट से एक दिन पहले ही सीडीएस बनाने की घोषणा कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें:

Amit Shah Speech: अमित शाह बोले- मोदी राज में वामपंथी उग्रवाद में आई कमी, आंकड़ों का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

Maharashtra Police: पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के बाद नुपुर शर्मा की और बढ़ी मुश्किलें, अब महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा समन

 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर, EU के साथ डील के बाद बोला- इंडिया टॉप पर...
भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर, EU के साथ डील के बाद बोला- इंडिया टॉप पर...
जब हेलीकॉप्टर में यात्रा के दौरान बुरी तरह डर गए थे अजित पवार, जपने लगे थे भगवान का नाम
जब हेलीकॉप्टर में यात्रा के दौरान बुरी तरह डर गए थे अजित पवार, जपने लगे थे भगवान का नाम
EU-इंडिया डील के बाद कनाडाई PM ने ट्रंप को दिखाया आईना, टैरिफ की धमकी के बीच रखा दुखती रग पर हाथ
EU-इंडिया डील के बाद कनाडाई PM ने ट्रंप को दिखाया आईना, टैरिफ की धमकी के बीच रखा दुखती रग पर हाथ
14 पे 50 मारने वाले Abhishek Sharma के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा
14 पे 50 मारने वाले अभिषेक शर्मा के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Ajit Pawar Death: विमान हादसे का शिकार...नहीं रहे अजित पवार | Baramati Plane Crash | Baramati
Ajit Pawar Plane Crash: विमान हादसे का शिकार, नहीं रहे Ajit Pawar | Baramati Plane Crash
Ajit Pawar Plane Crash: कैसे हुआ बारामती विमान हादसा? सामने आया सच! | Baramati Plane Crash
Arijit Singh का shocking फैसला: Playback Singing छोड़ना क्यों जरूरी हुआ?
नए रियलिटी शो The 50 में कौन है Lion?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर, EU के साथ डील के बाद बोला- इंडिया टॉप पर...
भारत को टैरिफ का राजा बताने वाले अमेरिका के बदल गए सुर, EU के साथ डील के बाद बोला- इंडिया टॉप पर...
जब हेलीकॉप्टर में यात्रा के दौरान बुरी तरह डर गए थे अजित पवार, जपने लगे थे भगवान का नाम
जब हेलीकॉप्टर में यात्रा के दौरान बुरी तरह डर गए थे अजित पवार, जपने लगे थे भगवान का नाम
EU-इंडिया डील के बाद कनाडाई PM ने ट्रंप को दिखाया आईना, टैरिफ की धमकी के बीच रखा दुखती रग पर हाथ
EU-इंडिया डील के बाद कनाडाई PM ने ट्रंप को दिखाया आईना, टैरिफ की धमकी के बीच रखा दुखती रग पर हाथ
14 पे 50 मारने वाले Abhishek Sharma के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा
14 पे 50 मारने वाले अभिषेक शर्मा के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट में पांचवीं बार हुआ ऐसा
सस्पेंस धांसू, क्लाइमैक्स भी जबरदस्त, ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही ये Blockbuster फिल्म
सस्पेंस धांसू, क्लाइमैक्स भी जबरदस्त, ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही ये Blockbuster फिल्म
भारत से डील होते ही आसिफ अली जरदारी भी पहुंच गए UAE, मोहम्मद बिन जायद के सामने गिड़गिड़ाए- पाकिस्तान को भी...
भारत से डील होते ही आसिफ अली जरदारी भी पहुंच गए UAE, मोहम्मद बिन जायद के सामने गिड़गिड़ाए- पाकिस्तान को भी...
अजित पवार के बाद NCP कौन संभालेगा? पत्नी, बेटा, प्रफुल्ल पटेल सहित कई विकल्प
अजित पवार के बाद NCP कौन संभालेगा? पत्नी, बेटा, प्रफुल्ल पटेल सहित कई विकल्प
क्या आप भी बाहर निकलते वक्त Wi-Fi ऑन छोड़ देते हैं? जानें इससे क्या दिक्कतें हो सकती हैं
क्या आप भी बाहर निकलते वक्त Wi-Fi ऑन छोड़ देते हैं? जानें इससे क्या दिक्कतें हो सकती हैं
Embed widget