एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार

LeT Terrorist Arrested: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में नाका चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. दोनों संदिग्ध आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकी हैं.

Lashkar-e-Taiba Terrorist Arrested: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला (Baramulla) जिले के सोपोर (Sopore) में शनिवार के दिन सुरक्षाबलों (Security Forces) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन और 11 कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

बताया जा रहा है कि स्पेशल सूचना के आधार पर थाना डांगीवाचा के हादीपोरा-रफियाबाद में सुरक्षा बलों की ओर से एक संयुक्त नाका बनाया गया था. नाका प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान सुरक्षा बलों को देख लोरिहामा लिंक रोड से हद्दीपोरा की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्ति सड़क से पास के बागों में भाग गए.

आतंकियों के पास से हथियार बरामद

इसके बाद हरकत में आई सोपोर पुलिस, राष्ट्रीय रायफल और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त अभियान चला दोनों संदिग्धों का पीछा किया और उन्हें जिन्दा पकड़ लिया. जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 2 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन के साथ 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादियों की पहचान तारिक अहमद वानी पुत्र स्वर्गीय बशीर अहमद वानी और इश्फाक अहमद वानी पुत्र अली मोहम्मद के रूप में हुई है. दोनों ही श्रीनगर के ओल्ड एयरफील्ड, रंगरेथ के निवासी बताए जा रहे हैं. 

लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकवादी

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के हाइब्रिड आतंकवादी हैं और सुरक्षा बलों (Security Forces) और नागरिकों पर हमले करने के लिए लगातार मौके की तलाश में थे. दोनों आतंकियों के खिलाफ रफियाबाद के थाना डांगीवाचा (Dangiwacha) में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच अभी जारी है.

इसे भी पढ़ेंः
Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे का महाराष्ट्र के राज्यपाल पर हमला- 'मराठियों का किया अपमान'

Maharashtra Politics: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कमेंट पर महाराष्ट्र में सियासी बवाल , जमकर हुए वार, बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget