एक्सप्लोरर

कश्मीर के हालात पर शहला राशिद के दावों को सेना ने खारिज किया, SC में वकील ने की गिरफ्तारी की मांग

शहला राशिद के इन दावों के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ झूठ फैलाने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की है.

नई दिल्ली: जेएनयू की पूर्व छात्र नेता और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट की नेता शेहला रशीद के कश्मीर के हालातों को लेकर किए गए दावों को भारतीय सेना ने खारिज कर दिया है. भारतीय सेना ने कहा कि शहला राशिद की तरफ से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. इस तरह की फर्जी खबरें असामाजिक तत्वों और संगठनों की तरफ से जनता को उकसाने के लिए फैलाई जाती हैं.

शहला का दावा- घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं सेना के जवान

कश्मीर के हालातों को लेकर शहला राशिद ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. शहला ने कहा, ‘’ कश्मीर में हालात चिंताजनक है. सेना के जवान आम नागरिकों के घर में घुस रहे हैं और उन्हें सताया जा रहा है.’’ शहला ने आगे लिखा, ‘’सुरक्षाबलों के जवान आधी रात में लोगों के घरों में घुसकर उन्हें उठा रहे हैं और घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं. फर्श पर जानबूझकर राशन फैला रहे हैं और चावल के साथ तेल मिला रहे हैं.’’

जम्मू-कश्मीर:आज से खुले प्राइमरी स्कूल, कई दफ्तर और टेलिफोन एक्सचेंज भी खुले

शहला राशिद ने आगे कहा, ‘’जम्मू-कश्मीर पुलिस का कानून और व्यवस्था की स्थिति पर कोई अधिकार नहीं है. उन्हें शक्तिहीन बना दिया गया है. सब कुछ अर्धसैनिक बलों के हाथों में है. सीआरपीएफ के एक जवान की शिकायत पर एक एसएचओ का तबादला कर दिया गया.’’

शहला राशिद के खिलाफ SC में याचिका दायर

शहला राशिद के इन दावों के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ झूठ फैलाने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की है. वकील ने शहला राशिद की गिरफ्तारी की मांग भी की है. वकील का कहना है कि शहला कश्मीर के हालातों को लेकर झूठ बोल रही हैं और नफरत फैलाने का काम कर रही हैं.

कश्मीर में सामान्य होने लगी स्थिति

गौरतलब है कि कश्मीर के हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं. कश्मीर में आज प्राइमरी स्कूल खुल गए हैं. इसके साथ ही सरकारी दफ्तर भी खुले. अकेले श्रीनगर में आज 190 स्कूल खुले. जिन क्षेत्रों में स्कूल खुले हैं उनमें लासजान, सांगरी, पंथचौक, नौगाम, राजबाग, जवाहर नगर, गगरीबाल, धारा, थीड, बाटमालू और शाल्टेंग शामिल हैं. रविवार को दिन में 50 थाना क्षेत्रों में ढील दी गई थी. लगभग सभी टेलिफोन एक्सचेंज खोल दिए गए हैं. जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को केंद्र सरकार की तरफ से निरस्त करने की घोषणा से कुछ समय पहले पांच अगस्त को कश्मीर में कर्फ्यू लगाया गया था.

यह भी पढ़ें-

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- आर्थिक संकट पर सरकार की चुप्पी खतरनाक

जम्मू-कश्मीर:आज से खुले प्राइमरी स्कूल, कई दफ्तर और टेलिफोन एक्सचेंज भी खुले

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी, लाल निशाने के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर

ताजा तस्वीरें: पहाड़ों पर भूस्खलन का भयानक मंजर, पंजाब, हिमाचल-उत्तराखंड में 30 से ज्यादा की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget