एक्सप्लोरर

Bhaderwah Temple Attacked: भद्रवाह में वासुकी नाग मंदिर पर हमले के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन पर उतरे

Bhaderwah Vasuki Nag Temple Attack: डोडा के भद्रवाह में स्थित वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ की गई है. इस घटना से नाराज इलाके के लोग हमलावरों पर कार्रवाई की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं.

Jammu Doda Vasuki Nag Temple Attack: जम्मू के डोडा में भद्रवाह (Bhaderwah) में स्थित वासुकी नाग मंदिर ( Vasuki Nag Temple) पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है. रविवार देर रात हुए इस हमले को लेकर वहां के लोग खासे गुस्से में हैं. इस हमले के विरोध में लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं. हिंदू संगठन के लोगों ने टायर फूंककर अपनी नाराजगी जाहिर की है. लोग हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस की पूछताछ जारी है. 

जम्मू से करीब 185 किलोमीटर की दूरी पर डोडा के भद्रवाह में प्राचीन वासुकी नाग मंदिर है. भद्रवाह को भद्रकाशी के नाम से भी जाना जाता है. सोमवार तड़के मंदिर में तोड़फोड़ हुई देख पुजारी भी दंग रह गए. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मंदिर पर यह हमला रविवार रात या सुबह तड़के किया गया. जैसे ही इलाके के लोगों को इस बात की जानकारी मिली वो गुस्से में उतर आए. हिंदू संगठनों के आह्वान पर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं. वहां विरोध प्रदर्शन लागातार जारी है. 

जम्मू में मंदिरों पर हो रहे लगातार हमले

बीते कई दिनों से जम्मू में हिंदू मंदिर निशाने पर हैं. यहां लगातार तोड़फोड़ हो रही है. इस कड़ी में वासुकी नाग मंदिर भी शामिल हो गया है. यहां सुबह पुजारी के पहुंचने पर तोड़फोड़ का पता चला. तोड़फोड़ की सूचना इलाके के लोगों को मिलते ही मंदिर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने मंदिर पर हमले को लेकर अपना गुस्सा जताना शुरू कर दिया है. वो हमलावारों को पकड़ने और उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये मंदिर बेहद प्राचीन है और इससे उनकी आस्था जुड़ी है. मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई जल्द से जल्द हो.

कितनी हुई तोड़फोड़

इस मंदिर में दरवाजे, खिड़कियां ही नहीं तोड़े गए, बल्कि मंदिर के अंदर मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी. मूर्तियों के ऊपर भी पत्थर फेंके गए था. जानकारी के मुताबिक कि मूर्तियों पर पथराव की वजह से उनके चेहरे टूट गए. कई  मूर्तियां बुरी तरह खंडित भी हुई हैं. 

ये भी पढ़ेंः

Jammu kashmir: पीएम मोदी के दौरे से दो दिन पहले सुजवां में आतंकी हमला, 4 आतंकी ढेर, आर्मी का एक जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget