एक्सप्लोरर

जम्मू: वरिष्ठ नागरिकों में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू, 300 से ज्यादा जगहों पर चल रहा वैक्सीनेशन

देश भर में वरिष्ठ नागरिकों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार का भी दावा है कि राज्य में करीब 300 अलग-अलग जगहों पर इस टीकाकरण की शुरुआत की गई है.

जम्मू: पूरे देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी सोमवार से वरिष्ठ नागरिकों के लिए करोना टीकाकरण की शुरुआत की गई. जम्मू कश्मीर सरकार का दावा है कि राज्य में करीब 300 अलग-अलग जगहों पर इस टीकाकरण की शुरुआत की गई है.

जम्मू में अलग-अलग जगहों पर दी गई वैक्सीन

करोना महामारी के खिलाफ देश जंग लड़ रहा है और इसी जंग के दूसरे चरण में सोमवार से देश भर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए करुणा टीकाकरण की शुरुआत हुई है. जम्मू कश्मीर में भी 300 अलग-अलग जगहों पर बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को यह वैक्सीन दी गई. हालांकि सोमवार को जम्मू कश्मीर में यह टीकाकरण सिर्फ सरकारी अस्पतालों में किया गया लेकिन सरकार ने प्रदेश में 34 निजी अस्पतालों को भी यह टीकाकरण करने की इजाजत दे दी है जिसकी शुरुआत मंगलवार से हो सकती है. जम्मू कश्मीर सरकार का दावा है कि प्रदेश में अब तक 70 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीके लगाए जा चुके हैं. वहीं 58 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को करोना वैक्सीनेशन की डोज दी जा चुकी है.

जम्मू में बुजुर्गों में टीकाकरण लगाने की मची होड़

स्वास्थ्य विभाग की माने तो सभी सरकारी अस्पतालों को करोना वैक्सीन कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी और जो भी अस्पताल सरकार के पास इस वैक्सीन की कीमत जमा करवाता है उसे यह डोज़ दी जाएगी. वहीं जम्मू-कश्मीर के बुजुर्गों में करोना टीकाकरण लगाने की होड़ सी मच गई है. बुजुर्ग यह टीका लगाकर काफी खुश है. टीका लगा चुके बुजुर्गों ने इस बात पर भी खुशी जताई कि भारत को पहला देश है जो इतने बड़े पैमाने पर इस टीकाकरण को कर रहा है और आम जनता से इस टीके की कीमत भी नहीं वसूली जा रही. जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुजुर्गों की सुविधा के लिए करोना टीकाकरण के लिए ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत की है.

यह भी पढ़ें.

Co-WIN 2, Corona Vaccination LIVE: PM के बाद नवीन-नीतीश ने लगवाई वैक्सीन, नेपाल के आर्मी चीफ ने लिया मेड इन इंडिया टीका

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार बने प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
कलकत्ता हाई कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, विवादित डीजे मामले में नहीं मिली राहत, CID लेगी वॉयस सैंपल
कलकत्ता हाई कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, विवादित डीजे मामले में नहीं मिली राहत, CID लेगी वॉयस सैंपल
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी

वीडियोज

क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Embed widget