एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकियों को किया ढेर

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान कुलगाम निवासी सायर अहमद बट और अवनीरा निवासी शाकिर अहमद वाघे के रूप में की गई है. दोनों आतंकवादी आईएस की विचारधारा से प्रेरित थे.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 'इस्लामिक स्टेट (आईएस) की विचारधारा से प्रेरित' दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के अवनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार तड़के इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया.

प्रवक्ता ने कहा, ''सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए. मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है.'' पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान कुलगाम निवासी सायर अहमद बट और अवनीरा निवासी शाकिर अहमद वाघे के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस के रिकार्ड के अनुसार मारे गए दोनों आतंकवादी आईएस की विचारधारा से प्रेरित थे और आतंक के मामलों में उनकी तलाश की जा रही थी.

कठुआ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन पाकिस्तान के रेंजरों ने मंगलवार को सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सीमावर्ती चौकियों को निशाना बनाया जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने करारा जवाब दिया. बीएसएफ प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. छोटे हथियारों से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने या फिर संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा, ''मंगलवार को तड़के चार बजे पाकिस्तान के रेंजरों ने बगैर किसी उकसावे के हीरानगर इलाके में भारत की तरफ गोलीबारी शुरू कर दी.'' बल के जवानों ने इसका समुचित जवाब दिया. गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान सेना की पुंछ इलाके में हुई गोलीबारी में लांस नायक मोहम्मद जावेद (28) शहीद हो गये थे. बिहार के खगड़िया जिले की मोर्राही तहसील के मर्रार गांव के निवासी जावेद के परिवार में केवल उनकी पत्नी हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल के बाद कांग्रेस का 'महिला कार्ड' !

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget