एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 3 जवान भी घायल

जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के बाहरी इलाके में आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर कर दिये गए. पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के बाहरी इलाके में आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर कर दिये गए. पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. इस बीच, मुठभेड़ स्थल के पास एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. उसे तेजी से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी. मुठभेड़ स्थल के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़पों की खबरें भी हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया है.

इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. सफाकदल के तबेला छत्ताबल में ये तीनों आतंकवादी मारे गए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सीआरपीएफ के एक अधिकारी को भी गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुल तीन जवान घायल हुए हैं.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा , ‘‘आदिल अहमद यादू नामक व्यक्ति को एसएमएचएस अस्पताल लाया गया था जिसे डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार व्यक्ति की मौत नूरबाग में सड़क दुर्घटना में लगी चोट के कारण हुई है. लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.’’ बहरहाल , स्थानीय निवासियों के अनुसार यादू की मौत सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर गोली मारे जाने से हुई.

सफाकदल के तबेला छत्ताबल में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. अधिकारी ने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से मुठभेड़ शुरू हो गई , सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद से ही श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

श्रीनगर में मुठभेड़ के बीच खबर है कि जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में कथित तौर पर लश्कर- ए-तैयबा के आतंकवादियों ने दो लोगों को अगवा कर लिया और बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि आतंकवादी उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शाहगुंड हाजिन के गुलशन मोहल्ला निवासी गुलाम हसन डार उर्फ हसन रस्सा और बशीर अहमद डार के घर में घुस गए. उन्होंने कहा , ‘‘आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने दोनों को गोली मार दी.’’

अधिकारी ने बताया कि शाहगुंड के रहीम डार मोहल्ला की एक मस्जिद के समीप स्थानीय लोगों को दोनों के शव दिखाई दिए. अधिकारी ने कहा , ‘‘प्रारंभिक जांच में इस घटना में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शामिल होने के संकेत मिले हैं.’’

ये भी पढ़ें

भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास हत्या मामला: US के पूर्व नौसैनिक को उम्रकैद

ऐतिहासिक: एक हुआ उत्तर और दक्षिण कोरिया का समय, मिटाया गया आधे घंटे का अंतर

इस साल नहीं दिया जाएगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार, सेक्स स्कैंडल बना कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget