एक्सप्लोरर

बांदीपुरा रेप केस: तीन साल की बच्ची से बलात्कार पर घाटी में घमासान, पत्थरबाज़ी और विरोध प्रदर्शन जारी

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी को फांसी की सज़ा दी जाए. इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आठ मई को तीन साल की बच्ची से हुए कथित रेप के खिलाफ एक हफ्ते बाद मंगलवार को भी कश्मीर घाटी में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी को फांसी की सज़ा दी जाए. इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानिए इस मामले में अब तक क्या क्या हुआ है:-

  1. रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ कथित रेप की ये घटना बांदीपुरा जिले के सुम्बेल इलाके में हुई. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक घटना की जानकारी बच्ची की मां को तब मिली जब वो पिछले बुधवार (आठ मई) को इफ्तार के बाद अपनी बच्ची को घर के बाहर ढूंढ रही थी. तभी उन्हें अपनी बच्ची की सिसकियां सुनाई पड़ी. बच्ची पास बने बाथरूम में एक कंबल में लिपटी मिली थी.
  2. इस घटना के बाद कश्मीर घाटी में रविवार से विरोध प्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को मौत की सज़ा देने का मांग की है.
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पोक्सो (Protection of Children from Sexual Offence) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. ग्रेटर कश्मीर की रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन पहले चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) ने इस मामले को पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज करने के लिए कहा था.
  4. रेप के विरोध के दौरान हुए टकराव में जम्मू-कश्मीर में 40 जवान घायल हुए हैं, जिनमें एक अधिकारी भी शामिल है. इसके अलावा सात आम नागरिकों के भी चोटिल होने की खबर है.
  5. इस घटना के विरोध में अलगाववादियों ने सोमवार को घाटी में बंद बुलाया था, जिस वजह से स्कूल, कालेज और दुकाने बंद रहीं. बंद का असर अब तक जारी है.
  6. सोमवार को एक आधिरकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वो इस मामले की जांच जल्द से जल्द करें. साथ ही उन्होंने डिविज़नल कमिश्नर और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक से कहा है कि वो इस घटना की जांच को व्यक्तिगत तौर पर मॉनिटर करें.
  7. प्रवक्ता ने ये जानकारी भी दी है कि आरोपी की उम्र को लेकर भी अलग से जांच के आदेश दिए गए हैं. पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक मेडिकल जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति पर रेप का आरोप है वो जुवेनाईल (किशोर) नहीं है.
  8. सोमवार को पाकिस्तान ने भी जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में हुई कथित रेप की इस घटना की निंदा की और इसे एक भयावह घटना करार दिया. साथ ही विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने घाटी में प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियां चलाए जाने की भी निंदा की.
  9. कानून व्यवस्था की समस्या को देखते हुए संबंधित जिला अधिकारियों ने मंगलवार को समूची घाटी में एहतियातन कई शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए थे. बावजूद इसके कई जगह बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.
  10. 11 मई को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस पर एक ट्वीट किया. अपने ट्वीट में उन्होंने रेप के मामलों में शरिया कानून के तहत सज़ा देने की वकालत की. साथ ही उन्होंने कहा कि तीन साल की बच्ची के साथ रेप की खबर सुनकर मुझे शर्म आ रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget