एक्सप्लोरर

कश्मीर: घरों में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए शुरू किया गया 'एंटी टेरर ऑपरेशन'

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में घरों में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए आज एक बड़ा अभियान शुरू किया गया. इस अभियान के तहत हेलिकॉप्टर और ड्रोन ने हवा में चक्कर लगाए और चार हजार से अधिक जवान क्षेत्रभर में फैल गए.

सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान

सेना के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों पर हमला करने वाले इस क्षेत्र और घरों के अंदर छिपे आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए अभियान सुबह तड़के शुरू किया गया. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जिले के 12 से अधिक गांवों की ओर आगे बढ़े.

सेना के एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि यहां से 55 किलोमीटर दूर शोपियां में चलाया गया अभियान संकटग्रस्त कश्मीर घाटी में एक दशक से भी अधिक समय का अब तक का सबसे बड़ा अभियान है.

घर घर जा कर तलाशी अभियान

घर घर जा कर तलाशी अभियान को आज दोबारा शरू किया गया. 1990 के अंत में इसे बंद कर दिया गया था. सैनिकों ने ग्रामीणों से एक क्षेत्र में इकट्ठा होने के लिए कहा ताकि उनके घरों की अच्छे से तलाशी ली जा सके.

अभियान में शामिल सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘हम नहीं चाहते थे कि कोई भी नागरिक हताहत हो और इसके लिए कोई कदम उठाना जरूरी था.’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में विदेशी आतंकवादियों सहित आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था. हालांकि अभी तक किसी आतंकवादी से कोई संपर्क नहीं हुआ है.

तुर्कावांगन गांव में पथराव़ की एक छोटी घटना

सुरक्षा बल को जमीन पर सहायता देने के लिए कंसील्ड एंटी टेरेरिस्ट का दल था वहीं ड्रोन सैनिकों को पल पल की खबर दे रहा था. एक अधिकारी ने बताया कि तुर्कावांगन गांव में पथराव़ की एक छोटी घटना को छोड़ कर अभियान ठीक से चल रहा है.

तलाशी अभियान पूरा करने के बाद सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि कहीं कोई आतंकवादी बच के न निकल गया हो, एक बार फिर पूरे क्षेत्र में ‘रिजर्व स्वीप’ किया.

‘इसमें कुछ भी नया नहीं है. गश्त अभियान पहले भी हुआ करते थे.’

उधर दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में घुसपैठ रोधी सुरक्षा को बढ़ा दिया है. जनरल रावत ने कहा,‘‘इसमें कुछ भी नया नहीं है. गश्त अभियान पहले भी हुआ करते थे.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget