एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कोरोना को कंट्रोल करने का बताया मंत्र, कहा- बाकी राज्यों से है बेहतर स्थिति

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने वीडियो मैसेज के जरिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों से मदद की अपील की है. साथ ही उन्होंने कहा टेस्टिंग और टीकाकरण से कोरोना को कंट्रोल किया जा सकता है.

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने वीडियो मैसेज में कोरोना मामलों पर बात करते हुए कहा कि टेस्टिंग और टीकाकरण से कोरोना को कंट्रोल किया जा सकता है. वहीं, वीडियो मैसेज से उन्होंने लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद की अपील की है.

मनोज सिन्हा ने आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से ग्रामीण इलाकों में कोविड के संक्रमण को रोकने में सहयोग करने को कहा है. दूसरी लहर को थामने के साथ-साथ तीसरी लहर के लिए तैयरियां भी शुरू हो गई है. जम्मू कश्मीर के सभी पंचायत में कम से कम 5 बेड वाला कोविड केयर सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

मनोज सिन्हा का सारा जोर वैक्सीनेशन और कोविड टेस्टिंग पर है

यूपी जैसे राज्य टेस्ट, ट्रेस और ट्वीट के फॉर्मूले पर कोरोना के कहर को रोकने में जुटे हैं पर जम्मू कश्मीर की अलग रणनीति है. वहां लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा का सारा जोर वैक्सीनेशन और कोविड टेस्टिंग पर है. देश के बाकी इलाकों में टीकाकरण की रफ्तार बहुत धीमी है. लेकिन जम्मू कश्मीर में ये काम तेजी से हो रहा है. 45 से अधिक उम्र के लोगों को भी डोज मिल रहे हैं और उससे कम आयु के लोगों को भी.

लक्ष्य के हिसाब से अब तक 63 % लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है

मुंबई और दिल्ली में तो टीकाकरण एक तरह से बंद हो गई है. जम्मू कश्मीर के सभी पंचायतों में 5 बेड वाले अस्पताल बन जायें जिसमें एक बेड कम से कम ऑक्सीजन वाला हो. ऐसी कोशिशें जारी हैं. जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा का दावा है कि, लक्ष्य के हिसाब से अब तक 63 % लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के बेहतर इलाज के लिए पंचायत स्तर पर डॉक्टरों की टीम बनाई गई है. मेडिकल टीम हर दिन दो बार ऐसे लोगों से फोन पर बातचीत कर उनका हाल चाल लेती है.

तबीयत बिगड़ने पर ऐसे लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. सिन्हा ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए शिक्षकों से लेकर आंगनवाड़ी और आशा वर्कर को भी ट्रेनिंग दी जा रही है. पंचायत स्तर पर चुने गए जन प्रतिनिधियों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें.

दिसंबर तक सभी भारतीयों को कोविड का टीका लगा दिया जाएगा- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अगर कोरोना नहीं हुआ, तो क्या उन्हें भी ब्लैक फंगस हो सकता है? जानिए विशेषज्ञों की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget