एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर बैंक घोटाला: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत श्रीनगर और अनंतनाग में सात जगहों पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने श्रीनगर और अनंतनाग में सात जगहों पर छापेमारी की है. अब तक की जांच के आधार पर जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनसे पूछताछ जारी है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर बैंक घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत श्रीनगर और अनंतनाग में सात जगहों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान अनेक अहम दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है. इस मामले में आरोप है कि बैंक खातों का इस्तेमाल कुछ अहम लोगों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था और यह पैसा जम्मू कश्मीर में विभिन्न जगहों पर काले धन के तौर पर लगाया गया.

ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पहले श्रीनगर प्रशासन ने जम्मू कश्मीर बैंक के अधिकारियों कुछ अज्ञात लोक सेवकों, निजी व्यक्तियों और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि जम्मू कश्मीर बैंक में मौजूद विभिन्न बैंक खातों का इस्तेमाल सरकारी नौकरशाहों और राजनेताओं के काले धन को सफेद बनाने के लिए किया गया. इन बैंक खातों का मकसद मनी लॉन्ड्रिंग करना था साथ ही अनेक बैंक खाते कुछ निजी पार्टियों के लिए भी प्रयोग में लाए गए.

आरोप के मुताबिक, तमाम बैंक खाते बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से बनाए गए और इनका जमकर इस्तेमाल किया गया. यह भी आरोप है कि जो संदिग्ध बैंक खाते जम्मू कश्मीर बैंक में खोले गए थे उनका पूरा रिकॉर्ड भी बैंक के अंदर मौजूद नहीं मिला. अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि इन बैंक खातों का मकसद बैंक खातों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करना था. साथ ही इन बैंक खातों से जो लेनदेन जिन कंपनियों के नाम पर दिखाए गए थे, वह वास्तविक नहीं थे. उसमें मुर्तजा इंटरप्राइजेज इब्राहिम डार, आजाद एग्रो ट्रेडर्स, एमएंडएम कॉटेज इंडस्ट्री और मोहम्मद सुल्तान तेली आदि शामिल बताए गए हैं.

ईडी को पता चला है कि इन बैंक खातों के जरिए पैसा बड़ी संख्या में जमीनों को खरीदने को खरीदने में लगाया गया है. अब तक की जांच के आधार पर इस मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उन सभी से पूछताछ की जा रही है और उनसे बैंक में जमा कराने वाले पैसों और बैंक से निकाल कर पैसे कहां खर्च किए गए, इनके सोर्स पूछे जा रहे हैं.

साथ ही इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि यह पैसा गुप्त तरीके से भी क्या कहीं इस्तेमाल किया गया था. मामले की जांच के दौरान जम्मू कश्मीर के कई अहम नौकरशाहों और राजनेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं. मामले की जांच जारी है.

सुरंग बनाकर सांबा में दाखिल हुए थे आतंकी, नगरोटा एनकाउंटर पर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget