एक्सप्लोरर

धमाके की जांच के लिए जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पहुंची NSG की टीम, दूसरी एजेंसियां भी इन्वेस्टिगेशन में शामिल

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) की टीम जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पहुंच चुकी हैं. इस घटना से जुड़ी हर तरह की जानकारियों को इकट्ठा किया जा रहा है. दूसरी जांच एजेंसियां भी इसके इन्वेस्टिगेशन में लगी हैं.

जम्मू: जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में हुए धमाके मामले की जांच के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) की घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इससे पहले एनआईए की टीम जांच के लिए यहां पहुंची थी. इस धमाके से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाई जा रही हैं. वहीं इन सब के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है. बीती रात एयरफोर्स स्टेशन पर दो ड्रोन के जरिए हमला किया गया. इसमें दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए.

एनआईए की हिरासत में दो संदिग्ध

इस मामले में एनआईए ने दो संदिग्धों को जम्मू के बेलीचारना इलाके से हिरासत में लिया है. इन पर आतंकी संगठनों की मदद का आरोप है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एमआई-17 के विमान ड्रोन हमले का मुख्य टारगेट था लेकिन चूक हो गई.

यूएपीए के तहत एफआईआऱ

वहीं विस्फोट की घटना को लेकर को गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. अधिकारियों का कहना था कि ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकवादियों ने हमले में मानवरहित यान का इस्तेमाल किया है.

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना के कनिष्ठ वारंट अधिकारी के आवेदन पर सतवारी थाने में विस्फोटक सामग्री अधिनियम, गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

पाक की साजिश का पर्दाफाश

एलओसी पर सीजफायर हुए सौ दिन से ज्यादा हो चुके हैं. भले ही वहां पर शांति बनी हुई है लेकिन भारत में अशांति फैलाने की पाकिस्तान की कोशिशें कम नहीं हुईं. 20 जून 2021 को पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए भारत में हथियार भेजा था. वहीं अभी 25 जून को ही बीएसएफ ने पाकिस्तान की एक और साजिश को नाकाम कर दिया था. तंगधार में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ कराकर पाकिस्तान भारत में ड्रग्स भेज रहा था. बीएसफ ने घुसपैठ की साजिश नाकाम की और घुसपैठिए को मार गिराया. हथियार और करोड़ों रुपये के ड्रग्स जब्त किए गए थे.

जम्मू एयफोर्स स्टेशन ब्लास्ट: एक धमाके से छत को पहुंचा नुकसान, दूसरे ने जमीन में किए गड्ढे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget