एक्सप्लोरर

Exclusive: 'कर्नाटक में अल्पसंख्यकों ने कांग्रेस को वोट दिया, अब...', बोले जमीयत चीफ अरशद मदनी, पीएम मोदी को लेकर भी दिया बयान

Arshad Madani On Bajrang Dal: सैयद अरशद मदनी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने का वादा पूरा नहीं किया तो आगे से कोई उन पर भरोसा नहीं करेगा.

Arshad Madani Exclusive: जमीयत उलेमा-ए-हिंद (Jamiat Ulema-e-Hind) के अध्यक्ष सैयद अरशद मदनी ने कांग्रेस (Congress) से कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नायब सदर सदर मौलाना अरशद मदनी ने सोमवार (22 मई) को एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि कर्नाटक में अल्पसंख्यकों ने कांग्रेस को 95 से 100 फीसदी वोट दिया, अब कांग्रेस भी अपना वादा पूरा करे और बजरंग दल (Bajrang Dal) पर बैन लगाए.

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपना वादा पूरा नहीं करती है तो देश के किसी भी सूबे के इलेक्शन में लोग कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर भरोसा नही करेंगे. मैनिफेस्टो में बजरंग दल पर बैन का श्रेय भाई-बहन (राहुल और प्रियंका गांधी) को जाता है. भाई-बहन ने बहुत बहादुरी का काम किया. उनके अलावा कर्नाटक में काम किसने किया है. मनमोहन सिंह मेरी बात सुनते थे. सोनिया गांधी मेरी बात सुनती थीं. मैं मुसलमानों के काम के लिए उनके पास बार बार गया. अक्सर मेरे काम हुए. कभी कभी नहीं हुए तो कोई मजबूरी रही होगी.

"पीएम मोदी दस दफा भी बुलाएंगे तो भी जाऊंगा"

अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत और कांग्रेस के हमेशा से रिश्ते रहे हैं. मनमोहन सिंह हमारे और कांग्रेस के रिश्तों को जानते हैं. हम हमेशा कांग्रेस के साथ रहे हैं. उन्हें बताते रहे हैं कि आपका तरीका क्या होना चाहिए. आज भी बता रहे हैं. पीएम मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी मेरे मुल्क के प्राइम मिनिस्टर हैं. मुझे दस दफा बुलाएंगे तो भी जाऊंगा. मेरी कोई अना (अहंकार) नहीं है. वो बुलाएंगे तो मैं जाऊंगा. उनके नजरिए से मेरा नजरिया टकराता है, ये अलग बात है. 

कॉमन सिविल कोड पर क्या कहा?

बीजेपी को लेकर मदनी ने कहा कि बीजेपी अपनी पॉलिसी बदले, मुसलमान उसके साथ जाएगा. बीजेपी इलेक्शन में आए और कहे कि हम हिंदू और मुसलमान दोनों के वोट चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हुकूमत में देश में दंगे हुए, इन दंगों की जिम्मेदार कांग्रेस है. बैंगलोर, मुरादाबाद, मुंबई, मेरठ में दंगे हुए, इन सबकी जिम्मेदार कांग्रेस है. कांग्रेस अगर लचकदार पॉलिसी न अपनाती तो दंगे न होते. कॉमन सिविल कोड के मुद्दे पर अरशद मदनी ने कहा कि यूसीसी मुसलमानों की आजादी छीनता है.

ये भी पढ़ें- 

2000 Rupee Note: कल से बदल सकेंगे 2000 रुपये का नोट, RBI ने बैंकों को दिया खास निर्देश, क्या हैं नियम | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget